फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिहार की महिला ने सोनू सूद के नाम पर रखा बच्चे का नाम, 'मुन्नी बदनाम हुई' पर नाचकर 'मसीहा' ने मनाई खुशी

Thu, 13 Aug 2020 07:29 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Thu, 13 Aug 2020 07:29 PM IST
विज्ञापन
Sonu Sood Dance on Munni Badnaam Hui With Malaika Arora At The Sets of India Best Dancer
सोनू सूद, मलाइका अरोड़ा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

ट्विटर पर मौजूद लोगों की मदद करके कोराना काल में 'मसीहा' की स्वयंभू पदवी धारण कर लेने वाले अभिनेता सोनू सूद वापस अपने रंग में आते दिख रहे हैं। इस बार मौका था छोटे परदे के एक रियलिटी शो का और जैसे ही गाना बजा, मुन्नी बदनाम हुई..! सोनू सूद ने सारी इमेज रखी एक तरफ और मलाइका अरोड़ा के साथ कैमरे के सामने ठुमके पर ठुमके लगाने लगे।

Sonu Sood Dance on Munni Badnaam Hui With Malaika Arora At The Sets of India Best Dancer
सोनू सूद, मलाइका अरोड़ा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

ये और बात है कि कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों ने  सोनू सूद के नेक कार्यों की तारीफ की। इस एपिसोड में कई मधुर पल होंगे, जिसमें यह एक्टर दिल छू लेने वाली घटनाएं भी बताएंगे। इस एपिसोड में कुछ हल्के-फुल्के पल भी होंगे जब सोनू सूद और मलाइका अरोड़ा मुन्नी बदनाम हुई गाने पर अपनी परफॉर्मेंस से मंच पर धूम मचा देंगे। गौरतलब है कि दोनों इससे पहले साथ में काम कर चुके हैं। पुरानी यादें ताजा करते हुए सोनू ने कहा, "यह न सिर्फ एक यादगार गाना था, बल्कि हमने अमेरिका और कनाडा जैसे अलग-अलग देशों में भी इसे परफॉर्म किया।"

Sonu Sood Dance on Munni Badnaam Hui With Malaika Arora At The Sets of India Best Dancer
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया

इस शो में कंटेस्टेंट श्वेता वारियर ने एक ऐसा स्पेशल एक्ट प्रस्तुत किया, जिसने जजों और होस्ट के साथ-साथ सोनू सूद को भी भावुक कर दिया। केरल से आईं श्वेता ने कोरियोग्राफर भावना के साथ मिलकर 'तू ना जाने आस पास है खुदा' गाने पर परफॉर्म किया, जिसमें एक ऐसी गर्भवती प्रवासी महिला मजदूर की कहानी है, जो महामारी के शुरुआती महीनों के दौरान फंस जाती है और फिर पैदल चलकर अपने घर वापस जाने का फैसला करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sonu Sood Dance on Munni Badnaam Hui With Malaika Arora At The Sets of India Best Dancer
सोनू सूद - फोटो : Social Media

यह देखकर सोनू की आंखों में आंसू भर आए और उन्होंने कहा, 'मैंने असल जिंदगी में ऐसी स्थिति देखी है। मैंने कई प्रेग्नेंट महिलाओं से बात की है और ऐसी महिलाओं से भी, जिनके बच्चे सिर्फ दो-तीन दिन के ही हैं। वो मुझसे एक ही चीज पूछती थीं कि क्या मैं उन्हें उनके घर वापस पहुंचने में मदद कर सकता हूं। वे आज सुरक्षित घर पहुंच चुकी हैं और आज भी मुझे तस्वीरें भेजती हैं। वो एक बिलकुल अलग अनुभव था। मैं मानता हूं कि मैं तीन महीने पहले जो था, उसकी तुलना में आज मैं एक अलग इंसान हूं।'

विज्ञापन
Sonu Sood Dance on Munni Badnaam Hui With Malaika Arora At The Sets of India Best Dancer
इंडियाज बेस्ट डांसर - फोटो : अमर उजाला मुंबई

सोनू सूद को यह जानकर आश्चर्य हुआ कि ये शो बनाने वालों की टीम बिहार की उस महिला के पास पहुंची थी, जिस पर यह एक्ट आधारित था। एक वीडियो कॉल में इस महिला और उसके पति ने सोनू के इस नेक कदम के बारे में बताया। यहां तक कि उन्होंने अपने बच्चे का नाम भी सोनू के नाम पर रखा है। उनके बच्चे का नाम है सोनू चौधरी और उन्होंने वीडियो कॉल में इस बच्चे की झलक भी दिखाई। सोनू भी इस बच्चे को देखकर और उसके मां-बाप से बात करके काफी इमोशनल हो गए।

पढ़ें: महेश भट्ट की 'सड़क 2' के ट्रेलर को मिले करीब 60 लाख डिसलाइक्स, पूजा भट्ट ने दिया ये जवाब

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed