फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अब जाकर गोविंदा को याद आई अपनी ये लेट लतीफी, बोले- 'मेरी हीरोइनों ने हमेशा मेरा साथ दिया'

Thu, 13 Aug 2020 04:53 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Thu, 13 Aug 2020 04:53 PM IST
विज्ञापन
Govinda Reveals That His Heroines are very Supportive to Him On The Sets of Saregamapa Little Champs
गोविंदा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सिंगिंग रियलिटी शो सारेगामापा लिटिल चैंप्स ने लॉकडाउन के बाद एक बार फिर दर्शकों का दिल जीतने की कोशिशें करनी शुरू कर दी हैं। कंटेस्टेंट्स अपनी शानदार परफॉर्मेंस से जजों और दर्शकों का मनोरंजन करने में काफी मेहनत भी करते दिख रहे हैं। इस बार इस शो में मेहमान बनकर पहुंचे वो कलाकार, इंडस्ट्री में बहुत-से लोग प्यार से जिन्हें 'चीची भैया' कहकर बुलाते हैं। शूटिंग के दौरान गोविंदा के कुछ पॉपुलर गानों पर बच्चों ने अपनी पेशकश दी।

Govinda Reveals That His Heroines are very Supportive to Him On The Sets of Saregamapa Little Champs
गोविंदा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

हर परफॉर्मेंस को गौर से सुनते हुए और उन पर झूमते हुए गोविंदा ने बहुत एन्जॉय किया क्योंकि हर कंटेस्टेंट ने अपने गानों को एक नए ट्विस्ट के साथ पेश किया था। चाहे किशोर कुमार के आइकॉनिक गाने 'एक चतुर नार' पर रणिता बनर्जी की हैरतअंगेज प्रस्तुति हो या फिर गोविंदा के पॉपुलर गानों पर सक्षम और सई की डुएट परफॉर्मेंस, इन सभी प्रतिभागियों का टैलेंट देखकर ये एक्टर दंग रह गए। जब गोविंदा से पूछा गया कि रवीना टंडन, जूही चावला, करिश्मा कपूर और माधुरी दीक्षित में से उनकी सबसे फेवरेट हीरोइन कौन हैं, तो इस सवाल पर गोविंदा ने अपने दिल की एक ख्वाहिश जाहिर कर दी।

Govinda Reveals That His Heroines are very Supportive to Him On The Sets of Saregamapa Little Champs
गोविंदा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

गोविंदा ने कहा, 'मैंने माधुरी जी को छोड़कर इन सभी अभिनेत्रियों में से हर एक के साथ आधा दर्जन से ज्यादा फिल्में की हैं। असल में मुझे उम्मीद नहीं थी कि मैं कभी रवीना के साथ इतनी फिल्में करूंगा, लेकिन एक्टर्स के तौर पर हम एक दूसरे के काम को सपोर्ट करते थे। मेरी दिली ख्वाहिश थी कि काश मुझे माधुरी जी के साथ भी उतनी ही फिल्में करने का मौका मिलता।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Govinda Reveals That His Heroines are very Supportive to Him On The Sets of Saregamapa Little Champs
गोविंदा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

उन्होंने आगे बताया कि इन सभी हीरोइंस ने उनके करियर को सफल बनाने में उनका बहुत  साथ दिया है। गोविंदा कहते हैं, 'मैं खुद को खुशनसीब मानता हूं कि मेरे गानों के अलावा हर अभिनेत्री के साथ मेरी केमिस्ट्री को भी बहुत पसंद किया गया। आज की तुलना में मैंने कई पीढ़ियों के निर्माताओं और निर्देशकों के साथ काम किया, जो मुझसे कई मामलों में आगे थे।'

विज्ञापन
Govinda Reveals That His Heroines are very Supportive to Him On The Sets of Saregamapa Little Champs
गोविंदा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

गोविंदा आगे कहते हैं, 'जहां इन्होंने मेरे करियर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, वहीं इसमें मेरी फिल्मों की अभिनेत्रियों का भी खास योगदान रहा है। क्योंकि मैं एक साथ बहुत सारी फिल्में कर रहा था, तो सेट पर देर से पहुंचने के बावजूद मेरे प्रति उनका व्यवहार हमेशा बहुत अच्छा रहता था। मेरी हीरोइंस मेरे लिए लकी रही हैं और इसके लिए मैं उनका शुक्रगुजार हूं।'

पढ़ें: कभी आइलैंड, प्राइवेट जेट और होटल खरीदना चाहती थीं रिया चक्रवर्ती, अब सुशांत मामले में काट रहीं कोर्ट के चक्कर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed