अभिनेत्री और राजनेता स्मृति ईरानी इन दोनों सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियों में हैं। स्मृति ईरानी अपने इंस्टाग्राम पर काफी सक्रिय हैं और वो अक्सर सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा करती हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में स्मृति ईरानी का चेहरा काफी पतला लग रहा है। इस तस्वीर में सिर्फ उनका चेहरा ही दिखाई दे रहा है, जिसके बाद लोग यह अंदाजा लगा रहे हैं कि बीते कुछ समय से स्मृति ईरानी का वजन काफी घट गया है।
मजेदार: 'तुलसी' ने पतले होने के बाद साझा की सेल्फी, एकता कपूर ने कर दिया ये कमेंट
फोटो देखकर एकता हुई हैरान, दी ऐसी प्रतिक्रिया
एकता कपूर और स्मृति ईरानी काफी पुराने दोस्त हैं। एकता कपूर के शो, क्योंकि सास भी कभी बहू थी में स्मृति ईरानी ने 'तुलसी' का किरदार निभाया था। इस एक शो ने स्मृति को टीवी जगत में बहुत प्यार और पहचान दी। उसी समय से एकता कपूर और स्मृति ईरानी की दोस्ती भी हुई। स्मृति ईरानी और एकता कपूर हमेशा एक-दूसरे के लिए खड़े रहें हैं। ऐसे में एकता ने इस अभिनेत्री का हर रूप देखा है। एकता कपूर भी स्मृति ईरानी की ये तस्वीर देखकर हैरान हो गईं। उन्होंने कमेंट बॉक्स में लिखा, 'पतली हो गई हो।'
प्रशंसकों ने कहा बदली हुईं लग रही हैं
उनके प्रशंसक उनकी तस्वीर को देखने के बाद उनकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पा रहे। किसी ने उन्हें आयरन लेडी कहा तो किसी ने उनसे पतले होने की टिप्स मांगी। एक यूजर ने लिखा, 'आपके वजन घटाने का सीक्रेट अपने प्रशंसकों के साथ कृप्या साझा कीजिए। आप बहुत से लोगों को वजन घटाने के लिए प्रेरित कर सकती हैं। दूसरे यूजर ने लिखा, 'आप आयरन लेडी हो।' एक यूजर ने उन्हें देश की सबसे ताकतवर महिला बताया। एक शख्स ने लिखा- आप बिलकुल बदली हुई लग रही हैं कितना वजन घटा लिया।
स्मृति ईरानी से मिलने पहुंचे थे मनीष पॉल
कुछ दिनों पहले मनीष पॉल स्मृति ईरानी से मिलने उनके घर पहुंचे थे। इन तस्वीरों को उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर साझा किया था। इन तस्वीरों में स्मृति ईरानी पहले से अधिक पतली लग रही हैं। इन तस्वीरों को साझा करते हुए मनीष ने कैप्शन में लिखा, 'इतने अच्छे काढ़े के लिए आपका शुक्रिया स्मृति ईरानी। क्या समय आ गया है चाय की जगह अब सब काढ़ा पिए।' ये तस्वीर भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी।
तुलसी वीरानी बनकर मिली थी पहचान
स्मृति ईरानी को सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू' थी से लोकप्रियता मिली थी। ये सीरियल आठ साल चला था इसमें स्मृति ईरानी ने तुलसी का किरदार निभाया था जोकि घर घर में मशहूर हुआ था। साल 2000 में टीवी शो 'आतिश' और 'हम हैं कल आज और कल' के साथ स्मृति ने अभिनय की दुनिया में कदम रखा था। कई सालों तक एक्टिंग की दुनिया में सक्रिय रहने के बाद स्मृति ईरानी राजनीति का हिस्सा बन गईं। स्मृति का सारा फोकस अब राजनीति पर है।