फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sidnaaz: 'सिड' को याद कर इमोशनल हो गई 'नाज', अनदेखी रोमांटिक तस्वीर साझा कर लिखा- मैं तुमसे ...

Mon, 12 Dec 2022 09:32 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Mon, 12 Dec 2022 09:32 AM IST
विज्ञापन
Sidnaaz: Shehnaaz Gill Celebrated sidharth Shukla Birthday Anniversary shared Unseen Romantic Photos get viral
सिद्धार्थ शुक्ला, शहनाज गिल - फोटो : Social media

साल 2019... बिग बॉस 13 का घर... यहां दो प्यार करने वाले मिले, लेकिन चुपके-चुपके नहीं... उनकी मोहब्बत के चर्चे पूरे मुल्क में फैले... और इस कदर फैले कि हर किसी को उनके इश्क की खबर लग गई, लेकिन मोहब्बत की यह दास्तां मुकम्मल नहीं हो सकी। सितंबर 2021 में उनके रिश्ते की डोर टूट गई, लेकिन उस इश्क की रूमानियत आज भी कायम है। तभी उसने लिखा- मैं तुमसे फिर मिलूंगी... यह कहानी है सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल की। दरअसल, आज सिद्धार्थ शुक्ला की बर्थ एनिवर्सरी है और शहनाज ने एक ऐसा पोस्ट लिख दिया कि मोहब्बत के कद्रदान वाह-वाह किए बगैर न रह सके...

Sidnaaz: Shehnaaz Gill Celebrated sidharth Shukla Birthday Anniversary shared Unseen Romantic Photos get viral
सिद्धार्थ शुक्ला, शहनाज गिल - फोटो : Social media

शहनाज गिल दिवंगत अभिनेता के लिए अपने प्यार का इजहार करने से कभी भी पीछे नहीं हटती हैं। वह कई मौकों पर सिद्धार्थ को याद करती दिखाई देती हैं। ऐसे में अभिनेता के जन्मदिन को शहनाज गिल ने बहुत खास अंदाज में मनाते हुए उन्हें याद किया है। दरअसल, 'पंजाब की कटरीना' ने सिद्धार्थ शुक्ला की तस्वीर साझा की है, जिसमें अभिनेता खुलकर स्माइल करते हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीर शेयर करते हुए अभिनेत्री ने अभिनेता याद करते हुए लिखा,'मैं तुमसे फिर मिलूंगी।'  
Shahrukh Khan: पठान रिलीज होने से पहले मां वैष्णो देवी के दर पहुंचे SRK, आधी रात के वक्त दरबार में लगाई हाजिरी

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Shehnaaz Gill (@shehnaazgill)

Sidnaaz: Shehnaaz Gill Celebrated sidharth Shukla Birthday Anniversary shared Unseen Romantic Photos get viral
शहनाज गिल, सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : Social media

इतना ही नहीं सिद्धार्थ के इस खास दिन को और यादगार बनाने के लिए शहनाज ने रात 12 बजे केक कटिंग भी की है। शहनाज ने इस सेलिब्रेशन की झलक फैंस को भी दिखाई है। अभिनेत्री ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर चॉकलेट केक की कुछ तस्वीरें साझा कीं, जिसके ऊपर 12..12 लिखा है। इसके साथ ही शहनाज ने अपनी और सिद्धार्थ की कुछ कभी न देखी रोमांटिक तस्वीरें भी शेयर की हैं, जिन्हें देख फैंस काफी भावुक हो गए हैं। शहनाज का यह अंदाज देख सभी को पता लग रहा है कि वह आज सिद्धार्थ शुक्ला को बहुत ज्यादा मिस कर रही हैं।
Rajinikanth: लता से पहले रजनीकांत की जिंदगी में आई थी एक लड़की, लेकिन इस वजह से ठुकरा दिया था प्रस्ताव

विज्ञापन
विज्ञापन
Sidnaaz: Shehnaaz Gill Celebrated sidharth Shukla Birthday Anniversary shared Unseen Romantic Photos get viral
शहनाज गिल, सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : सोशल मीडिया

शहनाज गिल के द्वारा किए गए पोस्ट को देखकर सिडनाज के फैंस भावुक हो गए हैं। प्रशंसक लगातार पोस्ट पर कमेंट कर रहे हैं। वह तस्वीर पर सिद्धार्थ को बधाई देते हुए याद कर रहे हैं। इतना ही नहीं बहुत से फैंस शहनाज की जमकर तारीफ करते दिखाई दे रहे हैं। आपको बता दें, सिद्धार्थ और शहनाज की दोस्ती बिग बॉस 13 के दौरान हुई थी। बीबी हाउस में रहते हुए दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई और फिर दोनों के बीच एक प्यार भरा रिश्ता बन गया।
Box Office Report: 'दृश्यम 2' का बेहतरीन प्रदर्शन जारी, काजोल की 'सलाम वेंकी' को नहीं मिला रविवार का फायदा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed