बिग बॉस 13 के विजेता और मशहूर टीवी अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला का 2 सितंबर को अकस्मात निधन हो गया। सुबह जब सिद्धार्थ नींद से नहीं जागे तो उनके परिवार वाले उन्हें कूपर अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने बताया कि उनकी मौत हो चुकी है। इसका बाद सिद्धार्थ शुक्ला का पोस्टमॉर्टम किया गया और इसकी रिपोर्ट कूपर अस्पताल ने मुंबई पुलिस को दे दी है। अभिनेता की मौत की वजह अभी तक दिल का दौरा बताया गया है लेकिन मुंबई पुलिस आधिकारिक तौर पर कुछ समय बाद बताएगी कि आखिर किस वजह से सिद्धार्थ की जान गई।
फॉरेंसिक रिपोर्ट के इंतजार में मुंबई पुलिस
रिपोर्ट्स के अनुसार ओशिवारा पुलिस स्टेशन से पता चला है कि सिद्धार्थ के शरीर पर कोई बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं। ऐसे में सिद्धार्थ की मौत पूरी तरह से स्वाभाविक बताई जा रही है। बता दें कि कूपर अस्पताल के तीन एक्सपर्ट डॉक्टरों ने उनका पोस्टमॉर्टम किया और तीनों ने अपनी अंतिम रिपोर्ट में मौत का कारण नहीं बताया है। बता दें कि इस रिपोर्ट पर पांच डॉक्टरों ने साइन किया है।
2 of 5
सिद्धार्थ शुक्ला
- फोटो : Instagram
अब मुंबई पुलिस सिद्धार्थ के विसरा को फॉरेंसिक जांच के लिए कलिना फॉरेंसिक लैब भेजने वाली है। यहां से आने वाली हिस्टोपैथोलॉजिकल रिपोर्ट के बाद ही साफ होगा कि मौत की वजह हार्ट अटैक थी या कुछ और। इसमें 20-25 दिन का समय लग सकता है। मुंबई पुलिस का कहना है कि हम इस मामले में जल्दबाजी में किसी फैसले पर नहीं पहुंचना चाहते। हम अभी केमिकल और एनालिसिस रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।
3 of 5
सिद्धार्थ शुक्ला
- फोटो : Instagram
बता दें कि अभिनेता का पार्थिव शरीर पूरी रात कूपर अस्पताल में था और अब उनके शरीर को ओशिवारा स्थित घर पर ले जाया जाएगा। साथ ही ये भी बताया जा रहा है कि घर पर ब्रह्मकुमारी से जुड़े चार लोग अपनी रीति से पूजा पाठ करेंगे। दिन में उनका ओशिवारा श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा।
4 of 5
सिद्धार्थ शुक्ला
- फोटो : सोशल मीडिया
अब तक की मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की रात सिद्धार्थ शुक्ला एक दवा खाकर सोए थे। रात में उन्हें सीने में बेचैनी महसूस हुई थी जिसके बाद उनकी मां ने उन्हें पानी देकर सोने के लिए कहा था। हालांकि इसके बाद सिद्धार्थ अगली सुबह उठे ही नहीं। इसके बाद जब सिद्धार्थ को लेकर उनके परिवार वाले कूपर अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टरों ने बताया कि उनकी अस्पताल आने से पहले ही मौत हो चुकी थी।
5 of 5
सिद्धार्थ शुक्ला
- फोटो : सोशल मीडिया
इसकी खबर जब सामने आई तो पहले किसी को यकीन नहीं हुआ। इसके बाद जब खबर की पुष्टि हो गई तो टीवी और बॉलीवुड इंडस्ट्री को झटका लग गया। साथ ही फैंस का भी रो -रोकर बुरा हाल हो गया। परिवार की ओर से जारी बयान में कहा गया, 'हम सभी दर्द में हैं। हम भी आपकी तरह हैरान हैं। हम जानते हैं कि सिद्धार्थ एक निजी व्यक्ति थे इसलिए उनकी निजता का सम्मान करें। उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करें'।