फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sidharth Shukla: सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद लोगों ने साधा रश्मि देसाई पर निशाना, याद दिलाई बिग बॉस में कही गई बात

Fri, 03 Sep 2021 12:27 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Fri, 03 Sep 2021 12:27 PM IST
विज्ञापन
sidharth shukla death people troll rashmi desai on social media for her bigg boss 13 statement to the actor
रश्मि देसाई - फोटो : Twitter

करोड़ों लोगों के दिलों की धड़कन और टेलीविजन के मशहूर अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला के निधन से पूरा देश शोक है। गुरुवार को बिग बॉस 13 के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला ने अंतिम सांस ली। उनके निधन ने टेलीविजन के साथ-साथ बॉलीवुड इंडस्ट्री को भी हिलाकर रख दिया। कई कलाकार अंतिम बार उनके दर्शन करने के लिए अस्पताल पहुंचे। सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद सोशल मीडिया पर कई लोग उनकी ‘दिल से दिल तक’ शो में सह-कलाकार रह चुकी रश्मि देसाई को ट्विटर पर जमकर ट्रोल कर रहे हैं और उन्हें खरी खोटी सुना रहे हैं।



रश्मि देसाई ने किया ट्वीट

रश्मि देसाई और सिद्धार्थ शुक्ला ने लगभग तीन साल तक एक साथ काम किया। इन दोनों के बीच हुई झड़प से तो सभी वाकिफ हैं। सिद्धार्थ शुक्ला के अचानक निधन के बाद हर कलाकार सोशल मीडिया पर अपना दुख व्यक्त कर रहा है। इन सबके बीच रश्मि देसाई ने भी अपने ट्विटर अकाउंट पर एक ट्वीट किया था। हालांकि रश्मि ने अपने इस ट्वीट में सिद्धार्थ का कही भी नाम नहीं लिखा। उन्होंने बस टूटे हुए दिल वाला इमोजी साझा किया।

 
sidharth shukla death people troll rashmi desai on social media for her bigg boss 13 statement to the actor
रश्मि देसाई - फोटो : Twitter

लोगों ने किया ट्रोल

रश्मि देसाई ने जैसे ही ये इमोजी अपने सोशल मीडिया पर साझा किया, लोगों ने उन्हें ही सोशल मीडिया पर ट्रोल कर दिया। कई लोगों ने ट्विटर पर रश्मि देसाई को बिग बॉस में दिए गए उनके बयान से सिद्धार्थ शुक्ला का मौत का कनेक्शन जोड़ते हुए उन्हें ही अभिनेता के निधन का जिम्मेदार ठहरा दिया। इतना ही नहीं कई लोग तो सोशल मीडिया पर उन्हें टैग करते हुए बिग बॉस में उनके द्वारा कही गई बात के बारे में उन्हें याद दिला रहे हैं।
 

sidharth shukla death people troll rashmi desai on social media for her bigg boss 13 statement to the actor
Twitter - फोटो : रश्मि देसाई

बिग बॉस के घर में दिया था बयान

बिग बॉस13 में एंट्री करने से पहले ही सिद्धार्थ शुक्ला और रश्मि देसाई के रिश्ते में खटास थी। ऐसे में बिग बॉस के घर में इन दोनों की काफी लड़ाई देखने को मिली। दोनों ने ही एक-दूसरे पर खूब सवाल खड़े किए। एक बार सिद्धार्थ और रश्मि के बीच में बिग बॉस के घर में एक बड़ी लड़ाई हो गई थी, जिसमें बातों ही बातों में रश्मि गुस्से में ये कहती हुईं नजर आईं थीं कि, ‘ये इंसान पानी के लिए मरता भी रह जाएगा तो भी पानी नहीं दूंगी, मरने दूंगी’। बिग बॉस ने लड़ाई में कहे गए इस बयान के लिए अब लोग उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल कर रहे हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
sidharth shukla death people troll rashmi desai on social media for her bigg boss 13 statement to the actor
Rashmi Desai and Sidharth Shukla - फोटो : instagram

लोगों ने सुनाई खरी खोटी

एक यूजर ने रश्मि देसाई के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा, ‘कितना भी इंसान खराब हो उसे मर जा या मरने की दुआ नहीं देनी चाहिए। दूसरे यूजर ने लिखा, ‘बहुत परेशान किया था तुमने उसे शो में अब अपना झूठा प्यार मत दिखाओं। अन्य यूजर ने लिखा, ‘रश्मि देसाई कभी भी किसी के लिए ग़लत शब्दों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।आज सिद्धार्थ शुक्ला नहीं रहा लेकिन बिग बॉस में जो तुमने उसके लिए गलत इस्तेमाल किए थे वो आज भी सभी को याद आ रहे होंगे वो इंसान जिससे कभी प्यार किया हो उसे तो कभी भी नही। आज इस बात का मलाल तुम्हें भी बहुत होगा’।

 
 
विज्ञापन
sidharth shukla death people troll rashmi desai on social media for her bigg boss 13 statement to the actor
रश्मि देसाई - फोटो : Twitter

रश्मि देसाई के समर्थन में उतरे प्रशंसक

हालांकि सोशल मीडिया पर कई लोग ऐसे भी हैं जिन्होंने बिग बॉस के घर में लड़ाई के दौरान दिए गए उनके बयान पर उनका समर्थन करते हुए कहा कि इंसान लड़ाई में बोल जाता है। एक यूजर ने रश्मि का समर्थन करते हुए लिखा, ‘सिड की खातिर नकरतमकता फैलाना बंद कर दो। वह भी पूरी तरह से शॉक में हैं। उन्हें इस तरह से कहने से सिड वापस नहीं आ जाएगा। दूसरे यूजर ने लिखा, ‘वो सिर्फ एक शो था। बड़े हो जाओ’। अन्य यूजर ने लिखा, ‘परेशानी सब अपनी जगह है, कोई भी किसी की मौत पर खुश नहीं होगा, फिर चाहे वो अंजान ही क्यों न हो ये दोनों तो फिर भी एक समय पर अच्छे दोस्त थे। तो उन्हें बुरा लग रहा होगा इस समय ये फैन वॉर मत चालू करो’।
 


 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed