टीवी इंडस्ट्री की जानी- मानी अभिनेत्री श्वेता तिवारी बीते कई सालों से अपने अभिनय से दर्शकों का मनोरंजन कर रही हैं। अपने अभिनय की इस लंबी यात्रा के दौरान श्वेता ने कई प्रकार के उतार-चढ़ाव और आलोचनाएं भी झेली है। श्वेता के बाद अब उनकी बेटी पलक तिवारी भी अभिनय जगत में अपनी शुरुआत कर चुकी हैं। हाल ही में मनोरंजन जगत में कदम रखने वाली पलक को सोशल मीडिया पर अपने वजन को लेकर कई सारी टिप्पणियों का सामना करना पड़ा।
हाल ही में हुए एक इंटरव्यू में श्वेता ने अपनी बेटी की स्किनी शेमिंग के बारे में बात करते हुए बताया कि यह उन्हें प्रभावित क्यों नहीं करता है। एक वेबसाइट से बातचीत करते हुए श्वेता ने पलक पर उनके वजन को लेकर की जाने वाली टिप्पणी पर बात की।
2 of 5
श्वेता तिवारी
- फोटो : Instagram
श्वेता ने कहा कि अभी भी लोग उससे कहते हैं कि वह बहुत पतली है, लेकिन मैंने उसे कभी कुछ नहीं कहा। मेरा मानना है कि जब तक आप स्वस्थ हैं, आप दौड़ सकते हैं, आप अच्छे हैं। मुझे परवाह नहीं है कि उसका शरीर कैसा है। इस समय इंस्टाग्राम पर लोगों को ट्रोल करने के सिवा और कोई काम नहीं है। उन्होंने पतले और कुपोषित जैसे शब्दों का भी इस्तेमाल किया, लेकिन मुझे इसकी परवाह नहीं है।
3 of 5
श्वेता तिवारी
- फोटो : Instagram
श्वेता आगे कहती हैं कि वह इस बात से और भी आश्वस्त हैं कि पलक इस तरह टिप्पणियों को गंभीरता से नहीं रहती हैं। भले ही वह कई बार इससे परेशान हो जाती हैं। वह मुझसे पूछती है कि क्या मैं सचमुच इतनी पतली हूं और मैं जवाब में कहती हूं नहीं। मैं उससे कहती हूं कि तुम्हारी उम्र के लिए यह ठीक है, जैसे- जैसे तुम बड़ी होती जाओगी, तुम्हारा शरीर बदल जाएगा।
4 of 5
श्वेता तिवारी
- फोटो : सोशल मीडिया
पलक श्वेता और उनके पहले पति अभिनेता राजा चौधरी की बेटी हैं। वहीं अभिनेत्री का दूसरे पति अभिनव कोहली से एक 5 साल का बेटा रेयांश भी हैं। अपने लंबे अभिनय करियर के दौरान श्वेता तिवारी कसौटी जिंदगी की, परवरिश और मेरे डैड की दुल्हन जैसे टीवी सीरियल में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने साल 2011 में रियलिटी शो बिग बॉस का चौथा सीजन भी जीता था। अभिनेत्री हाल ही में जी5 की वेब सीरीज शोस्टॉपर में सौरभ राज जैन के साथ नजर आए थे।
5 of 5
पलक तिवारी ट्रेडिशनल लुक
- फोटो : instagram/palaktiwarii
पलक तिवारी की बात की जाए तो पलक ने पिछले साल एक लघु फिल्म के जरिए अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। इसके अलावा यह आखिरी बार मशहूर पंजाबी गायक हार्डी संधू के वीडियो एल्बम बिजली- बिजली के साथ भी नजर आई थीं। 21 वर्षीय पलक जल्द ही विशाल मिश्रा की फिल्म रोजीः द केसर चैप्टर से बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता विवेक ओबेरॉय भी नजर आएंगे।