फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिग बॉस को लेकर श्वेता तिवारी ने किए कई खुलासे, खली को हराकर जीती थी सीजन 4 की ट्रॉफी

Fri, 10 Jan 2020 10:41 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Fri, 10 Jan 2020 10:41 AM IST
विज्ञापन
shweta tiwari said bigg boss change now my time was different
shweta tiwari - फोटो : social media

बिग बॉस 13 इन दिनों अपने कंटेस्टेंट की वजह से चर्चा में हैं । दर्शक सिद्धार्थ शुक्ला, शहनाज गिल, पारस छाबड़ा, रश्मि देसाई, आसिम रियाज और शेफाली जरीवाला को काफी पसंद कर रहे हैं । इस शो में पहले के सीजन के मुकाबले कई बदलाव देखने को मिल रहे हैं । हाल ही में बिग बॉस 4 की विनर रह चुकीं एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने अपने सीजन से जुड़ी कुछ खास बातें बताई हैं। 

shweta tiwari said bigg boss change now my time was different
Shweta Tiwari - फोटो : Instagram

श्वेता इन दिनों 'मेरे डैड की दुल्हन' सीरियल में नजर आ रही हैं । उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि बिग बॉस में 10 साल में बहुत बदलाव आए हैं । श्वेता कहती हैं, 'जब हम शो में थे तो बाहर वालों से कोई कनेक्शन ही नहीं था, हम लोगों से मेकअप करने को मना किया गया था, यहां तक कि हमें लिमिटेड कपड़े रखने को कहा गया था, हमारे कपड़े बिग बॉस ले लिया करते थे ।'

shweta tiwari said bigg boss change now my time was different
बॉलीवुड अभिनेत्री श्वेता तिवारी - फोटो : अमर उजाला

'मैंने देखा है अब लोग डिजाइनर कपड़े पहन रहे हैं, अच्छे लग रहे हैं, अच्छा मेकअप कर रहे हैं, आप 24 घंटे कैमरे में दिख रहे हैं, आपकी इतनी फैन फॉलोविंग है, आपको अच्छा लगना जरूरी है। अब मैं देख रही हूं कि लोग बाहर से अंदर भी जाते हैं, बाहर की जानकारी भी अंदर जाती हैं, तो मुझे ये बड़े बदलाव लग रहे हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
shweta tiwari said bigg boss change now my time was different
bigg boss 13 - फोटो : voot
श्वेता तिवारी ने बताया कि वो सीजन 13 में आए सिद्धार्थ शुक्ला, विशाल आदित्य सिंह और रश्मि देसाई को पहले से ही जानती हैं। श्वेता इन दिनों अपने शो की शूटिंग में बिजी हैं, इसलिए वो इस सीजन को देख नहीं पा रही हैं। श्वेता अक्सर शूटिंग से समय निकाल अपने इंस्टाग्राम पर शो से जुड़ी कुछ क्लिप्स देखती रहती हैं।

 

विज्ञापन
shweta tiwari said bigg boss change now my time was different
bigg boss 13 - फोटो : voot

बता दें कि पिछले दिनों बिग बॉस 13 से शेफाली बग्गा बाहर हो गईं । शेफाली की घर में दोबारा एंट्री हुई थी । वो दो हफ्ते में ही बाहर हो गईं । पिछले हफ्ते घर में कोई भी कैप्टन नहीं था । जब दोबारा कैप्टेंसी के लिए टास्क हुआ तो वो रद्द हो गया । इस बार घर के सभी सदस्य नॉमिनेट हो गए हैं । 

'देव डी' से हुई थी कल्कि के फिल्मी करियर की शुरुआत, ऐसी थी अनुराग कश्यप संग लव स्टोरी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed