बिग बॉस 11 खत्म होने के दर्शकों का मनोरंजन करने आया है रियलिटी शो 'Rising Star'। राइजिंग स्टार एक सिंगिंग रियलिटी शो है। इस शो के सीजन-1 की अपार सफलता के बाद अब मेकर्स शो का दूसरा सीजन-2 लेकर आए हैं।
राइजिंग स्टार की सबसे बड़ी खासियत ये है कि इसमें ना उम्र की कोई बाधा है ना किसी तरह का भेदभाव। ऐसे में झारखंड के रांची से आई कंटेस्टेंट ममता राउत की कहानी सुन आपकी आंखे भी भर आएंगी। ममता की छह बहने हैं। लेकिन ममता के पिता पहली बेटी की शादी कर घर छोड़कर चले गए।
ऐसे में घर में कमाने वाला कोई नहीं बचा और ममता की मां की घर की हालत ऐसी हो गई कि उन्हें अपनी बच्चों को लंगर खिलाकर पेट भरना पड़ा। लेकिन ममता की मां ने हिम्मत नहीं हारी और अपनी सभी बेटियों की पढ़ाई जारी रखी। आज ममता की चार बहने पुलिस में एक क्लासिकल डांसर और एक प्राइवेट जॉब में है। वहीं ममता ने अपना करियर सिंगिंग में चुना। बता दें कि ममता ने सिंगिंग की शुरुआत से माता की चौकियों में गाकर की।
शो का टेलीकास्ट कलर्स चैनल पर ही होगा। 20 जनवरी 2018 से शो की शुरुआत हुई है। राइजिंग स्टार हफ्ते में शनिवार और रविवार को रात 9 बजे शो ऑन एयर होगा। आपको बता दे राइसजिंग स्टार सिंगिंग रियलिटी शोज में टॉप लिस्ट में आता है। काफी लोग इस शो को बहुत पसंद करते थे यही वजह है कि मेकर्स अब जल्द ही शो का दूसरा सीजन भी लेकर आ गए है।
शो के जज पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजित दोसान्ज, चार बार के बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर अवार्ड जीतने वाले शंकर महादेवन और सिंगर मोनाली ठाकुर है। तीनो ही जज ने गायिकी के क्षेत्र में महारत हासिल की हुई है। वही जनता को एंटरटेन करने के लिए शो के होस्ट रवि दुबे और चाइल्ड आर्टिस्ट पार्थ धमिजा भी आपको अपनी कॉमेडी से हंसाते नजर आएंगे।