बिग बॉस सीजन 11 में 17 कंटेस्टेंट्स को पछाड़कर शिल्पा शिेंदे ने शो की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। उन्होंने घर में बहुत ही सधा हुआ खेल खेला। बता दें कि उन्हें घर में मां कहकर भी बुलाया जाता था।
Bigg Boss 11 Finale: शिल्पा शिंदे बनीं शो की विनर, देश ने दिया 'भाबीजी' का साथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिस फैसले और रात का बिग बॉस के दर्शकों को इंतजार था वे आ ही गई और दर्शकों को अपनी पसंदीदा विनर भी मिल गया। जी हां, पूर्व 'अंगूरी भाबी' शिल्पा शिेंदे ने बिग बॉस 11 का ताज अपने नाम कर लिया है। उनके खिलाफ फाइनल में विकास, पुनीश और हिना खड़े थें। द खबरी के ट्वीट के मुताबिक, शिल्पा शिंदे ने खिताब अपने नाम कर लिया है।
Exclusive! And Confirmed!
Shilpa Shinde is Winner of BB season 11
Retweet if you are happy
बता दें कि 106 दिन चले इस शो में शिल्पा ने बड़ी ही समझदारी से खेल खेला। घर में उनकी सबसे ज्यादा लड़ाई विकास गुप्ता और हिना खान से हुई थी। लेकिन अंत तक आते-आते शो का रुख ही बदल गया और शिल्पा की इन दोनों से पटने लगी।
इतना ही नहीं शिल्पा को घर में 'देवी' और 'मां' के नामों से भी पुकारा जाता था। बता दें कि आकाश और अर्शी ने शिल्पा को मां का दर्जा दिया हुआ था। लेकिन शो के आखिरी पड़ाव पर आकर शिल्पा की इन दोनों से भी अनबन हो गई।
बता दें कि शिल्पा को शो में 'देवी' भी कहा जाता था। वो इसलिए क्योंकि शिल्पा ने ज्यादातर टास्क में हार मानकर पैर खींच लिए। लेकिन आखिर में आकर शिल्पा को ही शो का ताज मिला। एक सबसे अहम बात कि शिल्पा को सबसे ज्यादा वोट हासिल हुए हैं।