फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शिल्पा के 'मक्खी' कहने पर दीपिका कक्कड़ ने दिया मुंहतोड़ जवाब, बोलीं- 'दर्शकों को पता है कि वो..'

Mon, 31 Dec 2018 08:48 PM IST
शशांक गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशांक गौर Updated Mon, 31 Dec 2018 08:48 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss season 12 winner Dipika Kakar revealed shocking thing about Shilpa Shinde
dipika kakar - फोटो : twitter

बिग बॉस का फिनाले जीतने के बाद दीपिका कक्कड़ ने मीडिया से बात की। इंटरव्यू के दौरान दीपिका कक्कड़ ने केवल अपने श्रीसंथ के रिश्ते की सच्चाई बताई बल्कि शिल्पा शिंदे को भी मुंहतोड़ जवाब दिया। तो चलिए आपको बताते हैं दीपिका कक्कड़ ने आखिर इंटरव्यू के दौरान क्या-क्या खुलासे किए। 


Bigg Boss season 12 winner Dipika Kakar revealed shocking thing about Shilpa Shinde
Dipika Kakar - फोटो : amar ujala

दीपिका कक्कड़ ने कहा - 'जर्नी अपने आप में बहुत बड़ा चैलेंज रही है। जब हम बाहर होते हैं तो दुनिया आपको जान बूझकर नीचा दिखाने के लिए बाते नहीं सुनाती। मैंने जो भी किया उस घर में लोगों ने फेक ही कहा। फिर चाहे खाना बनाना हो या फिर लोगों को जाकर सपोर्ट करना हो। हर बार मुझे यही कहा गया कि फेक है यह सब स्ट्रैटजी है।' 

Bigg Boss season 12 winner Dipika Kakar revealed shocking thing about Shilpa Shinde
dipika kakkar - फोटो : twitter

दीपिका ने कहा - 'मैंने बस यही दिमाग में रखा कि ईमानदर रहूंगी। जो मुझे सही लगता है वही करूंगी। घरवालों को तो कुछ भी प्रूफ करने का फायदा नहीं है लेकिन दर्शक जरूर समझेंगे। मेरे लिए बिग बॉस जीतने से ज्यादा खुद को बतौर पर्सनैलिटी साबित करना था। सबसे मुश्किल था कि मैंने बतौर सेलिब्रिटी एंट्री ली थी। इसलिए घर में जो भी कर रही थी उसे निगेटिव तौर पर लिया जा रहा था।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss season 12 winner Dipika Kakar revealed shocking thing about Shilpa Shinde
Shilpa Shinde Dipika Kakar - फोटो : twitter

शिल्पा शिंदे के बारे में बात करते हुए दीपिका ने कहा - 'मुझे नहीं पता शिल्पा मुझसे अपसेट क्यों है? मैं उनके ओपीनियन की इज्जत करती हूं। कुछ भी आप करते तो कुछ आपको सपोर्ट करते हैं और कुछ नहीं। इसलिए वह उनके विचार है कि मैं फेक हूं। दर्शकों को पता है कि वह किसको जिता रहे है। इतने सारे लोगों से मिली हूं और सभी कह रहे हैं आपने बहुत अच्छे से खेला। इसी वजह से यह ट्रॉफी आज मेरे पास है।' 

विज्ञापन
Bigg Boss season 12 winner Dipika Kakar revealed shocking thing about Shilpa Shinde
dipika kakar - फोटो : File Photo

जब दीपिका से पूछा गया क्या आप कलर्स की चेहरा रही हैं तो इस वजह से जीतीं? इस पर दीपिका ने कहा- 'अगर ऐसा होता तो मुझे 'झलक दिखलाजा' जीत जाना चाहिए था क्योंकि उस समय तो मैं शो कर रही थी। मुझे नहीं लगता कि बिग बॉस में कुछ भी फेक होता है।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed