{"_id":"5a65ea074f1c1b6b268b5e7e","slug":"shilpa-shinde-says-vikas-wants-to-file-case-against-me-as-he-knows-i-am-going-into-bigg-boss-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विनर बनने के एक हफ्ते बाद शिल्पा ने विकास की खोली पोल, बोलीं 'पहले से तैयार कर ली थी स्क्रिप्ट' ","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
विनर बनने के एक हफ्ते बाद शिल्पा ने विकास की खोली पोल, बोलीं 'पहले से तैयार कर ली थी स्क्रिप्ट'
Tue, 23 Jan 2018 08:08 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 23 Jan 2018 08:08 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Shilpa Shinde
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बिग बॉस सीजन 11 भले ही खत्म हो चुका है लेकिन कंटेस्टेंट के बीच में छिड़ी जंग आज भी उनका पीछा कर रही हैं। हाल ही में शो के कुछ कंटेस्टेंट एक शो में पहुंचे और जमकर मस्ती की। इसके बाद ही विनर की ट्रॉफी जीत चुकीं शिल्पा शिंदे ने विकास गुप्ता के उस झूठ का खुलासा किया है जिसे वो शो के अंदर कई बार कह चुके हैं।
2 of 5
Shilpa Shinde
मुंबई मिरर से बात करते हुए शिल्पा शिंदे ने इस बात का खुलासा किया है। शिल्पा ने कहा - 'विकास को पहले से ही पता था कि मैं बिग बॉस में जाने वाली हूं। उन्होंने मुझे रोकने के लिए पूरी तैयारी कर ली थी। वह मेरे खिलाफ क्रिमिनल केस जल्द से जल्द दर्ज करवाना चाहते थे।'
3 of 5
Shilpa Shinde
इसके साथ ही शिल्पा ने कहा - 'मैं यह नहीं कह रही कि वो इस पूरे वाकया के दोषी हैं लेकिन उसकी जड़ वही थे। प्रोग्रामिंग हेज होने की वजह से वह कई सारी चीजें ठीक कर सकते थे लेकिन उन्होंने मुझसे कहा था मैं आपको तो घर बैठाऊंगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
shilpa shinde
हालांकि इस बारे में इंडियन एक्प्रेस ने जब विकास से बात की तो उन्होंने पल्ला झाड़ लिया। विकास ने कहा - 'मैं इन सब में विश्वास नहीं करता हू और ना ही ऐसी किसी भी बात का जवाब देना चाहता। बिग बॉस खत्म हो चुका है और काफी ग्रेस के साथ। अब पुरानी बाते फिर से निकालने का क्या फायदा? मैं आप सभी से कहना चाहता हूं कि मुझे इन सबसे दूर ही रखें।'
विज्ञापन
5 of 5
vikas gupta and shilpa shinde
- फोटो : colors tv
आपको बता दें बिग बॉस सीजन 11 की शुरुआत में विकास और शिल्पा का काफी लड़ाई झगड़ा देखा गया था। हालांकि बाद में इन दोनों के बीच सब कुछ ठीक हो गया था। यहां तक की यह दोनों एक साथ 'एंटरटेनमेंट की रात' शो में भी एक साथ मस्ती करते हुए दिखाई दिए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।