'बिग बॉस' सीजन 11 जीतने के बाद शिल्पा शिंदे टीवी पर कई शोज में नजर आईं। माना जा रहा था कि इसके बाद उनके पास काम की कोई कमी नहीं होगी लेकिन ऐसा नहीं है। शिल्पा ने खुद एक इंटरव्यू में इसका खुलासा करते हुए बताया कि उन्हें अच्छे ऑफर्स नहीं मिल रहे हैं। यही नहीं उन्होंने सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन (CINTAA) पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
2 of 5
shilpa shinde
- फोटो : social media
हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में शिल्पा ने कहा कि 'काफी समय तक मैं टीवी की दुनिया में रहीं और दर्शकों का मनोरंजन किया। इस दौरान फैंस का ढेर सारा प्यार मिला, लेकिन एक समय के बाद सब कुछ बदल गया। जब मैंने अपना आखिरी शो छोड़ा था तब भी मेरे पास कई ऑफर थे लेकिन वो अच्छे नहीं थे। एक समय के बाद मुझे ऐसा लगा कि लोग मेरे साथ काम नहीं करना चाहते हैं।'
3 of 5
Shilpa Shinde
- फोटो : social media
शिल्पा ने बताया कि 'सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन (CINTAA) चाहता था कि लोग उनके साथ काम ना करें। कई तरह के विवाद के बाद चीजें बदल गई हैं। फिर भी मुझे उस तरह का काम नहीं मिल रहा है जैसा मैं करना चाहती हूं। मैं अभी टीवी के बारे में नहीं सोच रही हूं।'
4 of 5
shilpa shinde
- फोटो : social media
शिल्पा ने आगे कहा कि 'मुझे कुछ वेब ऑफर मिले थे, लेकिन उनमें ऐसा कुछ भी नहीं था जो मैंने पहले कभी नहीं किया हो। मुझे नहीं लगता कि मैं ऑनस्क्रीन बोल्ड सीन कर सकती हूं। मैं असल में इसमें सहज नहीं हूं। फिलहाल वेब के लिए कुछ प्रोजेक्ट्स पर बात चल रही है अगर सब कुछ ठीक रहा तो जल्द ही इस पर एलान कर दिया जाएगा।' फिल्मों को लेकर शिल्पा ने कहा कि 'मुझे जो किरदार मिल रहे थे वो सपोर्टिंग किरदार थे और बहुत ज्यादा स्पेस नहीं था।'
5 of 5
shilpa shinde
- फोटो : colors tv
शिल्पा शिंदे को सबसे ज्यादा पॉपुलरिटी मिली 'भाबी जी घर पर हैं' सीरियल में अंगूरी भाभी का किरदार निभाकर। हालांकि एक साल बाद ही उन्हें इस शो से बाहर का रास्ता दिखा गया। शो के प्रोड्यूसर ने शिल्पा पर अनप्रोफेशनल रवैये का आरोप लगाया तो वहीं शिल्पा ने प्रोड्यूसर पर यौन शोषण का आरोप लगाया था।
'बिग बॉस' के अब तक के 12 विजेता, शो के बाद किसी की बदली किस्मत तो कोई चला रहा ज्वैलरी की दुकान