फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 11: शिल्पा की मां ने कंटेस्टेंट से कुछ ऐसा कहा, सबकी आंखों से निकले आंसू

Thu, 07 Dec 2017 01:48 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
टीम डिजिटल, अमर उजाला Updated Thu, 07 Dec 2017 01:48 PM IST
विज्ञापन
Shilpa Shinde mother and Puneesh Sharma father in bigg boss house
बिग बॉस के सीजन 11 में गिरती TRP को उठाने के लिए लगातार 4 धमाके होंगे। दो धमाके तो हो चुके हैं और दो आने वाले दिनों में होंगे। पहला धमाका आज होगा, जब घर में शिल्पा शिंदे की मां की एंट्री होगी। इसके अलावा पुनीश के पिता भी आएंगे। देखना दिलचस्प होगा कि आज क्या खास होने वाला है।
Shilpa Shinde mother and Puneesh Sharma father in bigg boss house
उत्सुकता बढ़ गई है तो हम आपको बताते हैं कि आज क्या होने वाला है। कलर्स के ट्विटर हैंडल पर बिग बॉस के नए एपिसोड के 2 वीडियो शेयर किये गए हैं। पहले वीडियो में दिखाया गया है कि अचानक आवाज आती है स्टेच्यू। सभी अपनी जगह स्थिर हो जाते हैं, तभी घर में एंट्री होती है शिल्पा शिंदे की मां की।
 
Shilpa Shinde mother and Puneesh Sharma father in bigg boss house
शिल्पा शिंदे की मां को देखकर सभी घरवाले भावुक हो जाते हैं। खासकर शिल्पा मां के गले लगकर फूट-फूट कर रोती दिखेंगी। तभी शिल्पा की मां सभी से कहती है उन्हें बेटी पर गर्व है कि शो में उन्हें मां का दर्जा मिला। इसके अलावा वह घर के दूसरे सदस्यों से यह रिक्वेस्ट करती नजर आएंगी कि वह उनकी बेटी को गाली ना दें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Shilpa Shinde mother and Puneesh Sharma father in bigg boss house
शिल्‍पा की मां का ऐसा अंदाज देख सभी कंटेस्टेंट के आंसू निकल पड़ते हैं। बेहद इमोशनल सीन है। वहीं दूसरे वीडियो में पुनीश के पिता की घर में एंट्री होती है, जहां वो शिल्पा और आकाश का खास धन्यवाद देते हैं। पिता को देखते ही पुनीश जोर-जोर से रोने लगते हैं। पुनीश और पिता का मिलन देख आकाश के आंसू आ जाते हैं।
विज्ञापन
Shilpa Shinde mother and Puneesh Sharma father in bigg boss house
इसके अलावा घर में विकास की माता, हितेन की वाइफ और प्रियांक की गर्लफ्रेंड भी घर के अंदर उनसे मिलने के लिए पहुंचेगी। ऐसे में बिग बॉस का आनेवाला एपिसोड ऐसा होगा कि घर के अंदर होने जा रही रिश्तेदारों की इस मुलाकात से घर का हर कंटेस्टेंट इमोशनल होता दिखाई देगा। इससे निसंदेह शो की TRP में इजाफा होगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed