बिग बॉस 13 से मशहूर हुईं शहनाज गिल की हर अदा पर उनके फैंस फिदा रहते हैं। पंजाब की कटरीना कैफ इन दिनों एक बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रही हैं जिसके लिए वह कश्मीर पहुंची थीं। इसी बीच अभिनेत्री अपनी कश्मीर ट्रिप से फोटोज शेयर कर रही हैं। अब उन्होंने एक वीडिया साझा किया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
कश्मीर की वादियों में Bumbro गाने पर खूब थिरकीं शहनाज गिल, वीडियो हुआ वायरल
दरअसल, शहनाज गिल रैपर बादशाह के साथ अपने आने वाले गाने की शूटिंग के लिए कश्मीर पहुंची थीं। शहनाज ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बादशाह के साथ तस्वीर साझा कर यह जानकारी दी थी। शहनाज ने कई तस्वीरेें अपने सोशल मीडिया हैंडल से साझा की हैं। इस बार उन्होंने एक डांस वीडियो शेयर किया है।
दरअसल, इस वीडियो में शहनाज कश्मीरी लुक में ऋतिक रोशन और प्रीति जिंटा के गाने 'बुमरो बुमरो' पर डांस करती दिख रही हैं। अभिनेत्री के फैंस को उनका यह लुक और अंदाज काफी पसंद आ रहा है।
वीडियो में शहनाज ने प्रीति जिंटा की तरह ही मेकअप किया है। कश्मीर की वादियों में फिल्म 'मिशन कश्मीर' के गाने 'बुम्बरो' (Bumbro Song) पर डांस करती नजर आ रही हैं। कश्मीरी लुक में शहनाज काफी सुंदर लग रही हैं। इस वीडियो में शहनाज के फैंस उनकी तारीफ करते थम नहीं रहे हैं। कई लोग तो उन्हें कश्मीर की कली कहकर बुला रहे हैं।
बता दें कि उनके इस वीडियो को अब तक 15 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। बीते दिनों भी शहनाज ने कई तस्वीरें साझा की थीं जिसमें में वह कश्मीरी लुक में नजर आईं। इन तस्वीरों में शहनाज ने ट्रेडिशनल कश्मीरी पोशाक पहनी हुई है। इस ट्रेडिशनल ऑउटफिट कि बात करें तो इसमें शहनाज ने सलवार कमीज के साथ फेरन पहना हुआ है और सिर पर पारंपरिक कश्मीरी टोपी लगाई हुई है।