{"_id":"58833b774f1c1bd376efe503","slug":"shahrukh-khan-coming-to-bigg-boss-house","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss : मनवीर से अंडे फुड़वाएंगे शाहरुख, सलमान हो जाएंगे हैरान","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Bigg Boss : मनवीर से अंडे फुड़वाएंगे शाहरुख, सलमान हो जाएंगे हैरान
Sat, 21 Jan 2017 05:30 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 21 Jan 2017 05:30 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पिछले कुछ समय से शाहरुख खान और सलमान खान के रिश्ते में उतार-चढ़ाव नजर आ रहा था। लेकिन इसी बीच बिग बॉस के मंच पर शाहरुख और सलमान खान एक साथ नजर आएंगे। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार शाहरुख खान बिग बॉस के घर पहुंच ही गए। आपको बता दें कि किंग खान अपनी फिल्म 'रईस' के प्रमोशन के लिए सलमान के शो बिग बॉस में शामिल होंगे।
Bigg Boss : मनवीर से अंडे फुड़वाएंगे शाहरुख, सलमान हो जाएंगे हैरान
2 of 6
वहीं शो के ट्रेलर में नजर आ रहा है कि शाहरुख मनवीर को बाणी के सामने अंडे फोड़ने का टास्क देंगे। इसे देखकर सलमान हैरान रह जाएंगे। इससे पहले बिग बॉस के होस्ट सलमान खान ने अपने ट्विटर अकाउंट से एक टीजर जारी करके शाहरुख को शो में आने की जानकारी दी थी। इस टीजर में सलमान, शाहरुख की फिल्म 'रईस' का डायलॉग बोलने की कोशिश करते नजर आते हैं। वो बोलते हैं कि 'रईस' का डायलॉग शाहरुख की जुबानी सुनना चाहिए और सुल्तान को तो बस दोस्ती निभानी आती है।
इस बात पर शाहरुख कहते हैं कि हमारी दोस्ती तो जग जाहिर है। इसलिए बिग बॉस में 'रईस' हाजिर है।
Bigg Boss : मनवीर से अंडे फुड़वाएंगे शाहरुख, सलमान हो जाएंगे हैरान
3 of 6
बिग बॉस सीजन 10 अपने हर कंटेस्टेंट्स के चलते काफी सूर्खियों में रहा है। घर से बाहर होने का बाद भी स्वामी ओम और प्रियंका जग्गा ने जमकर सलमान खान के खिलाफ बोला। खबर ये भी है कि सलमान इस बार के बिग बॉस को होस्ट करने से इतने तंग आ गए है कि ये उनका आखिरी बिग बॉस सीजन हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss : मनवीर से अंडे फुड़वाएंगे शाहरुख, सलमान हो जाएंगे हैरान
4 of 6
आपको बता दें कि 'बिग बॉस' का फिनाले 28 जनवरी को होने जा रहा है। इससे ठीक एक सप्ताह पहले भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा घर से बेदखल हो गई हैं। सूत्रों के मुताबिक वोटिंग के आधार पर वीकेंड का वार एपिसोड में मोनालिसा के इविक्शन की घोषणा सलमान खान ने कर दी है। आपको बता दें कि इस वीक के इविक्शन के लिए मोनालिसा के साथ रोहन मेहरा का नाम भी नॉमिनेट हुआ था। हालांकि उन्हें मोनालिसा से ज्यादा वोट मिले और वो सुरक्षित रहे।
विज्ञापन
Bigg Boss : मनवीर से अंडे फुड़वाएंगे शाहरुख, सलमान हो जाएंगे हैरान
5 of 6
वहीं गुरुवार को 'बिग बॉस' ने कंटेस्टेंट्स को दो टीमों (टीम मनु और टीम रोहन) में बांटकर लग्जरी बजट टास्क सौंपा था जिसमें टीम मनु की जीत हुई थी। मनु की टीम में मनवीर और लोपामुद्रा शामिल थीं। शुक्रवार को 'बिग बॉस' ने घोषणा की कि मनवीर, लोपा और मनु इस सीजन के फाइनलिस्ट बन गए हैं। इसके साथ यह भी बताया गया कि रोहन और मोनालिसा में से जो भी सुरक्षित बचता है वो फिनाले वीक के इविक्शन के लिए बाणी के साथ नॉमिनेट होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।