फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शाहरुख की इन खासियतों पर फिदा हैं ये 15 टीवी सितारे, जन्मदिन पर बयां किए दिल के जज्बात

Sat, 02 Nov 2019 02:10 PM IST
शिप्रा सक्सेना मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sat, 02 Nov 2019 02:10 PM IST
विज्ञापन
Shahrukh Khan birthday special Arjun Bijlani to Sharad Malhotra 15 celebrties on king khan
Sharad, Shahrukh Khan and Arjun - फोटो : file photo

शाहरुख खान आज अपने 54वें बर्थडे का जश्न मना रहे हैं। आधी रात से ही किंग खान को बधाइयां देने के लिए उनके घर मन्नत के बाहर फैंस का हुजूम उमड़ पड़ा है। देश भर से शाहरुख को विश किया जा रहा है। टीवी की दुनिया से भी ढेरों कलाकार हैं जो शाहरुख के जन्मदिन पर उन्हें अपनी बधाइयां दे रहे हैं। शाहरुख ने अपने करियर की शुरुआत टीवी की दुनिया से ही की थी। उनका पहला शो फौजी था। इस मौके पर टीवी एक्टर्स ने बताया की  आज भी शाहरुख किस तरह से उनके आदर्श हैं।

Shahrukh Khan birthday special Arjun Bijlani to Sharad Malhotra 15 celebrties on king khan
Ankit Bathla - फोटो : file photo

कुछ कुछ होता है मेरी पसंदीदा फिल्म
अंकित बाथला

मेरे ऊपर 'कुछ कुछ होता है' का अब भी बहुत प्रभाव है।  मुझे वास्तव में वह फिल्म पसंद है और मैं बार-बार देख सकता हूं। यह मेरे लिए शाहरुख की पंसदीदा फिल्म है। शाहरुख आज बहुत सफल है क्योंकि वह वास्तव में बुद्धिमान हैं। वह सिर्फ एक अभिनेता ही नहीं बल्कि एक व्यवसायी भी हैं। उनके अंदर काम को लेकर पागलपन है।

Shahrukh Khan birthday special Arjun Bijlani to Sharad Malhotra 15 celebrties on king khan
Rohitash Gaud - फोटो : Amar Ujala

शाहरुख वाकई हैं मि. लाजवाब
रोहिताश गौर

भले ही आज शाहरुख खान 54 वर्ष के हो गए हैं लेकिन अब भी उनका वही पुराना स्टारडम है जो पहले था। वह किसी स्टार के बेटे नहीं हैं इसलिए वह सभी युवाओं के साथ-साथ मेरे लिए भी प्रेरणा हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक टेलीविजन शो 'फौजी' से की जिसके बाद वह लगातार अपने हुनर में निखार लाते गए। मेरी पसंदीदा फिल्म 'दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे' है। उन्होंने 'चक दे' में भी बेहतरीन काम किया है। वह बहुत प्रतिभाशाली और बुद्धिमान व्यक्ति हैं। हर सवाल पर उनके पास लाजवाब जवाब होता है। मैं उन्हें जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shahrukh Khan birthday special Arjun Bijlani to Sharad Malhotra 15 celebrties on king khan
Rehaan Roy and vijendra - फोटो : Amar Ujala

अपने दम पर बने सुपरस्टार
रेहान रॉय

शाहरुख खान सर केवल फिल्म इंडस्ट्री के ही सुपरस्टार नहीं है बल्कि वह सभी युवा अभिनेताओं के लिए एक प्रेरणा हैं। एक बात जो मुझे उनकी अधिक प्रेरित करती है कि उन्होंने अपने दम पर अपना मुकाम हासिल किया है। फिल्म उद्योग में उनकी कोई पहचान नहीं थी।  मैं हमेशा से किंग खान और उनकी फिल्मों का प्रशंसक रहा हूं। उनकी फिल्मों में से 'कुछ कुछ होता है', 'कभी खुशी कभी गम', 'वीर जारा' और 'चक दे इंडिया' मेरे सबसे पसंदीदा हैं।

मेरे लव गुरु हैं शाहरुख
विजेन्द्र कुमेरिया

मैं जब भी कोई रोमांटिक सीन देखता हूं मेरे दिमाग में शाहरुख की ही पहली झलक आती है। जब भी मुझे किसी सीन में किसी तरह की दिक्कत होती है तो मैं यह सोचता हूं कि अगर शाहरुख खान को यह सीन दिया जाता तो वह कैसे इसे करते। यकीनन वह हम सभी के लिए प्रेरणा हैं। मुझे एसआरके की 'बाजीगर' फिल्म बहुत पसंद है। जिस तरह से उन्होंने लोगों को अपने नकारात्मक किरदार से प्यार करवाया, वह बहुत प्रेरणादायक है।

विज्ञापन
Shahrukh Khan birthday special Arjun Bijlani to Sharad Malhotra 15 celebrties on king khan
Shridhar Watsar - फोटो : Amar Ujala

शाहरुख का जुनून दूसरों के लिए सबक
श्रीधर वत्सर

शाहरुख इंडस्ट्री के उन अभिनेताओं में से हैं जिन्होंने अपना करियर खुद बनाया है। उन्हें किसी भी तरह की कोई मदद नहीं मिली थी। मुझे उनका जुनून बेहद पसंद है। उनका स्टारडम अन्य अभिनेताओं से बहुत अलग है। मैं एसआरके सर को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं। उनकी मेरी पसंदीदा फिल्में हैं 'डर', 'बाजीगर', चक दे, स्वदेस।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed