Bigg Boss 15: सलमान खान ने घर में लिया ‘राज कुंद्रा’ का नाम, सुन शमिता शेट्टी हुईं हैरान
सलमान खान कहते हैं, ‘राज कुंद्रा समझ गए।’ इसके बाद सलमान खान करेक्शन करते हुए कहते हैं कि, करण कुंद्रा समझ गए। और फिर सलमान बाकी तमाम कंटेस्टेंट्स का नाम लेते हैं। सलमान खान की बात सुनने के बाद एक तरफ शमिता शेट्टी हैरान नजर आईं, तो वहीं बाकी सभी कंटेस्टेंट्स हंसते हुए दिखे।
सलमान खान ने कंसा प्रतिक पर तंज
वीकेंड का वार शुरू होने पर सलमान खान ने प्रतिक सहजपाल से बात शुरू की। इसके बाद उन्होंने ये भी कहा कि, वह प्रतिक से बाद में बात करेंगे। लेकिन जब सलमान खान की जुबां से राज कुंद्रा का नाम निकलता है, तो इसके बाद वह प्रतिक की तारीफ भी करते नजर आते हैं। इस दौरान वह सभी जंगलवासी को बोलते हैं कि, उन सभी लोगों ने पूरे हफ्ते में जो भी किया है, वह सब प्रतिक की वजह से किया है। प्रतिक ने खुद को निगेटिव बनाया था।
सलमान ने कहा कि, पूरे हफ्ते प्रतिक के खिलाफ पूरा घर रहा है। उन्होंने कई ऐसे काम किए, जिस वजह से घर का हर एक व्यक्ति उनके खिलाफ खड़ा हो गया था। इसके बाद सलमान खान ने मस्ती-मजाक में प्रतिक को धन्यवाद भी कहा। उनकी ये बात सुनकर प्रतिक काफी उदास दिखे।
बिग बॉस 15 का पहला एविक्शन
इस साल बिग बॉस 15 में शमिता शेट्टी, निशांत भट, प्रतिक सहजपाल, करण कुंद्रा, जय भानुशाली, डोनल बिष्ट, उमर रियाज, तेजस्वी प्रकाश, ईशान सहगल, सिम्बा नागपाल, साहिल श्रॉफ, अफसाना खान, अकासा सिंह, मीशा अय्यर, विधि पांड्या जैसे सितारे बतौर कंटेस्टेंट नजर आ रहे हैं। हालांकि, इस वीकेंड बिग बॉस 15 का पहला एविक्शन होगा। अब देखना ये होगा कि, घर से पहले ही हफ्ते कौन बाहर होता है।