बिग बॉस सीजन 11 की कमान संभालने के ठीक एक महीने बाद बॉलीवुड के दबंग खान अपने शो '10 का दम' में एक बार फिर नजर आने वाले हैं। ऐसे में वैलेंटाइन डे के मौके पर शो के प्रोमो के कुछ शूट वायरल हुए हैं।
सलमान खान अपनी आने वाली तीन फिल्मों के साथ छोटे पर्दे पर भी अपनी मौजूदगी को बरकरार रख रहे हैं। सलमान इन दिनों फिल्म रेस 3, भारत और दबंग 3 के लिए शिड्यूल तैयार कर चुके हैं और इन तीनों फिल्मों के लिए वे काम भी कर रहे हैं।
3 of 5
salman khan car collection
लेकिन इस बीच सलमान अपने पुराने शो 'दस का दम' को लेकर भी बहुत ही अग्रेसिव नजर आ रहे हैं और इसके लिए उन्होंने शो के प्रोमो के लिए शूट करवाया है। प्रोमो शूट में सलमान बिल्कुल केजुअल लुक में दिख रहे हैं।
आपको बता दें कि 2008 में इस रियलिटी शो की शुरुआत हुई थी और सलमान ने ही इसे होस्ट किया था। अगले साल यानि कि 2009 में भी इसे सलमान ने होस्ट किया था। इस शो का ये तीसरा सीजन होगा। इससे पहले शो के दोनों सीजन नेशनल सर्वे पर आधारित थे। बता दें कि शो सोनी चैनल पर टेलीकास्ट होगा।
5 of 5
Salman Khan and Jacqueline
शो के रूल के मुताबिक 10 हजार से पहले प्रश्न की शुरुआत होती है और शो का आखिरी खिताबी प्रश्न 10 करोड़ का होता है। वहीं, शो में शुभ अवसर पर बॉलीवुड से जुड़ी तमाम हस्तियां भी खेलने आती है। आपको बता दें कि बिग बॉस सीजन 11 की पॉपुलैरिटी को देखते हुए 9 साल बाद फिर इस शो को लाया जा रहा है।