{"_id":"5ca7d30ebdec22147609f46c","slug":"salman-khan-bigg-boss-seasion-13-to-get-a-new-location","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बिग बॉस सीजन 13 को लेकर हुआ खुलासा, थीम के साथ होगा ये बड़ा बदलाव","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
बिग बॉस सीजन 13 को लेकर हुआ खुलासा, थीम के साथ होगा ये बड़ा बदलाव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Sat, 06 Apr 2019 03:43 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Bigg Boss
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टेलीविजन के सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल शो 'बिग बॉस' के 13वें सीजन की चर्चा अब शुरू हो चुकी है। खबर है कि नया सीजन पुरानी जगह पर न शूट होकर किसी नए जगह पर शूट किया जाएगा। इससे पहले इस रियलिटी शो की शूटिंग हिल स्टेशन पर होती थी। इसी वजह से ज्यादातर लोनावला(महाराष्ट्र) में शो की शूटिंग होती रही है।
2 of 5
Omung Kumar
- फोटो : social media
मेकर्स ने इस बार रियलिटी शो के लिए नई लोकेशन फाइनल की है। एक इंटरटेनमेंट पोर्टल के अनुसार ओमंग कुमार ने कंफर्म भी किया है कि शो नए लोकेशन की तलाश भी की जा रही है। हालांकि मेकर्स ने अभी तक इसका खुलासा नहीं किया है।
3 of 5
Omung Kumar
- फोटो : social media
एक इंटरव्यू के दौरान ओमंग कुमार ने बताया, 'अभी तो हम बिग बॉस मराठी कर रहे हैं, उसकी तैयारी चल रही है। शो बहुत ही धमाकेदार होने वाला है। मराठी के बाद हम यहां आएंगे, क्योंकि इसकी एक प्रोसेस होती है, लेकिन इस बार लोनावला से शो शिफ्ट हो रहा है और नई लोकेशन पर जा रहा है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
bigg boss 12
- फोटो : voot
सलमान खान ने बिग बॉस 12 की शुरुआत गोवा में एक खास इवेंट से की थी। पिछले सीजन में शो की थीम बीच हाउस थी। ओमंग कुमार ने घर का डिजाइन तैयार किया था। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सीजन 12 के हाउस को 300 लोगों ने 60 दिन में तैयार किया था।
विज्ञापन
5 of 5
bigg boss
- फोटो : twitter
आपको बता दें कि हर बार शो की थीम में बदलाव होता है। पिछले सीजन में भी शो को नए लोकेशन पर शूट करने की चर्चा थी, पर उस वक्त ऐसा नहीं हो पाया थ। बिग बॉस 12 में दीपिका कक्कड़ इब्राहिम विनर बनी थीं वहीं पूर्व क्रिकेटर श्रीसंत दूसरे नंबर पर थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।