'कसौटी जिंदगी के 2' (Kasautii Zindagii Kay 2) एक्टर पार्थ सामथान ( Parth Samthaan) और पूजा बनर्जी (Pooja Banerjee) इन दिनों चर्चाओं में है। पूजा और पार्थ इस वक्त कसौटी में भाई-बहन का रोल निभा रहे हैं लेकिन हाल ही में इन दोनों का जो वीडियो सामने आया है उसमें लिपलॉक करते हुए दिखाई दिए। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
'कसौटी' के भाई-बहन अब 'कहने को हमसफर है', वायरल हुआ लिपलॉक वीडियो
A post shared by Erk❤️rek (@ektaravikapoor) on
'कहने को हमसफर है' का यह दूसरा सीजन है। इस वेब सीरीज में मोना सिंह, रोनित रॉय, गुरदीप कोहली और नीना गुप्ता भी हैं। इस शो की कहानी रिश्तों के बीच सही और गलत की उधेड़-बुन की है। जहां एक ओर पार्थ और पूजा का यह वीडियो सुर्खियां बटोर रहा है तो वहीं दूसरी तरफ पार्थ और एरिका फर्नांडिस की नजदीकियां बढ़ने की खबर है।
कहा जा रहा है कि पार्थ और एरिका के बीच बात दोस्ती से आगे बढ़ रही है। खबरों की मानें तो पार्थ और एरिका एक दूसरे के लिए कुछ खास महसूस करने लगे हैं। हालांकि इन दोनों की बढ़ती नजदीकियों की खबर पहले भी आई थी वहीं अब फिर से इन खबरों ने जोर पकड़ा है। पार्थ सामथान (Parth Samthaan) और एरिका फर्नांडिस (Erica Fernandes) की फैन फॉलोइंग सोशल मीडिया पर बहुत है।
रिपोर्ट्स की मानें तो इस मामले में पार्थ और एरिका से भी बात करने की कोशिश की गई लेकिन दोनों की तरफ से कुछ भी रिस्पांस नहीं मिला। सेट पर इस तरह से एक्टर्स के बीच नजदीकियां बढ़ना या फिर रिलेशनशिप में आना कोई बड़ी बात नहीं है। इससे पहले 'कसौटी जिंदगी की पार्ट 1' के को स्टार्स श्वेता तिवारी और सीजेन खान का भी अफेयर चर्चा में रहा था। हालांकि दोनों का रिश्ता ज्यादा दिन तक नहीं चला था और दोनों अलग हो गए थे। उस वक्त ऐसी खबरें आई थीं कि ब्रेकअप के बाद दोनों का सेट पर कई बार झगड़ा भी हुआ था जिसकी वजह से शूटिंग कई बार देरी से हुई।