फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फैंस के लिए खुशखबरी, 5 साल बाद टीवी पर वापसी कर रहीं पुरानी 'गोपी बहू'

Thu, 22 Aug 2019 04:28 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Thu, 22 Aug 2019 04:28 PM IST
विज्ञापन
Saath Nibhana Saathiya Gopi Bahu aka Giaa Manek comeback in tv industry after 5 years
Giaa Manek - फोटो : instagram

टेलीविजन की पुरानी 'गोपी बहू' जिया माणेक (Giaa Manek) के प्रशंसकों के लिए खुशखबरी है। मासूम सा चेहरा और सहमी सी गोपी का किरदार निभाकर जिया माणेक ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। हालांकि कुछ वक्त बाद उन्होंने शो को अलविदा कह दिया। जिया के बाद इस रोल को देवोलीना भट्टाचार्य ने निभाया। इस बीच ऐसी खबर आ रही है कि आपकी पुरानी 'गोपी बहू' 5 साल बाद टीवी की दुनिया में वापसी कर रही हैं।

Saath Nibhana Saathiya Gopi Bahu aka Giaa Manek comeback in tv industry after 5 years
giaa manek - फोटो : file photo

स्पॉटब्वॉय वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक जिया माणेक (Giaa Manek) सुपरनैचुरल सीरियल 'मनमोहिनी' में नजर आएंगी। इस सीरियल में जिया के किरदार का नाम गोपिका होगा। जिया आखरी बार 'बड़ी दूर से आए हैं' सीरियल में नजर आई थीं जिसके बाद अब वह 'मनमोहिनी' में दिखेंगी। 

यह भी पढ़ें:- रवीना का पल्लू पकड़कर प्रभास ने ‘जुम्मे की रात है’ गाने पर लगाए ठुमके, अंदाज ऐसा देखते रह गए लोग

Saath Nibhana Saathiya Gopi Bahu aka Giaa Manek comeback in tv industry after 5 years
Giaa Manek - फोटो : instagram

अपने किरदार के बारे में बात करते हुए जिया ने कहा- 'गोपी और गोपिका दोनों किरदारों में बहुत अंतर है। जैसे जैसे सीरियल की कहानी आगे बढ़ेगी तो आपको पता चलेगा कि वह कितनी चालाक है। गोपी बहुत मासूम और सहमी सी थी लेकिन गोपिका बेखौफ और बिंदास है।' 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Time to raise up the volume with @zebronics Stylish ,Compact , Portable and Cute ! I have got mine ,go gets yours ! . . Top- @zara Jeans - @onlyindia Footwear- @charleskeithofficial Styling- me 📸- @bbhupi25 #bringhometheparty #music #zebronics #electronics #portablespeaker #ZebronicsSpeakerRange

A post shared by Gia Manek (@gia_manek) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Saath Nibhana Saathiya Gopi Bahu aka Giaa Manek comeback in tv industry after 5 years
Giaa Manek - फोटो : instagram

आपको बता दें, जिया माणेक ने 9 साल पहले 'साथ निभाना साथिया' सीरियल से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद रियलिटी शो 'झलक दिखला जा' सीजन 5 में बतौर प्रतिभागी हिस्सा लिया। इसके बाद 'बालिका वधू', 'ना बोले तुम ना मैंने कुछ कहा', 'जिनी और जूजू' जैसी सीरियल में नजर आईं थी। 

यह भी पढ़ें:- छह महीने भी नहीं चल पाया एक भ्रम- सर्वगुण संपन्न, चैनल ने शो को बंद करने का लिया फैसला

विज्ञापन
Saath Nibhana Saathiya Gopi Bahu aka Giaa Manek comeback in tv industry after 5 years
Giaa Manek - फोटो : instagram

बता दें कि जिया अहमदाबाद की रहने वाली हैं और गुजराती परिवार से ताल्लुक रखती हैं। बीते पांच साल में जिया भले ही छोटे पर्दे पर नजर नहीं आई लेकिन सोशल इंस्टाग्राम पर सक्रिय रहीं। जिया लगातार प्रशंसकों के साथ अपनी तस्वीरें साझा करती रहीं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed