जूही परमार और चाहत खन्ना के बाद अब इस टीवी कपल की जिंदगी में कुछ ठीक न होने की खबरें आ रही हैं। इस टीवी कपल का नाम सिद्धांत कर्णिक (Siddhant Karnick) और मेघा गुप्ता (Megha Gupta) है। खबरों की मानें तो इन दोनों कपल के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। यहां तक कि दोनों ने एक दूसरे को सोशल मीडिया पर भी अनफॉलो कर दिया।
2 of 5
Megha Gupta and Siddhant Karnick
- फोटो : instagram
सिद्धांत और मेघा ने साल 2016 में कोर्ट मैरिज की थी। कहा जा रहा है कि निजी जिंदगी में दोनों के बीच मनमुटाव है। इन दोनों कपल ने एक साथ की कोई भी तस्वीर दिसंबर 2018 के बाद साझा नहीं की है। जब एक मीडिया हाउस ने इन दोनों से बात करने की कोशिश की तो दोनों का जवाब हैरान करने वाला था।
3 of 5
Megha Gupta and Siddhant Karnick
- फोटो : instagram
सिद्धांत ने कहा- 'इतना कुछ नहीं है' वहीं मेघा ने कहा- 'इस बारे में मेरे पास कहने को कुछ भी नहीं है।' मेघा की कार्तिक के साथ यह दूसरी शादी है। इससे पहले मेघा ने फेम के मालिक आदित्य श्रॉफ से शादी की थी। खबरों की मानें तो मेघा टीवी एक्टर नमन शॉ को भी डेट कर चुकी हैं।'
4 of 5
Megha Gupta
- फोटो : instagram
मेघा गुप्ता कई सारे सीरियल कर चुकी हैं। इन सीरियल्स में कुमकुम, काव्यांजलि, ममता, मैं तेरी परछाई हूं, आहट, यहां मैं घर घर खेली और प्यार तूने क्या किया सीरियल शामिल हैं। इसके अलावा रियलिटी शो 'नच बलिए' में भी हिस्सा ले चुकी हैं। वहीं सिद्धांत कर्णिक भी टीवी का चर्चित चेहरा हैं।
5 of 5
Megha Gupta and Siddhant Karnick
- फोटो : instagram
सिद्धांत कर्णिक ने अपने करियर की शुरुआत 'रेमिक्स' से की थी। इसमें उन्होंने अर्जुन का रोल निभाया था। इसके अलावा किस्मत, माही वे, रिश्ते डॉट कॉम, प्यार की ये एक कहानी, आसमान से आगे, ये है आशिकी, गुस्ताख दिल में भी नजर आ चुके हैं। आखिरी बार सिद्धांत 'काल भैरव रहस्य 2' में केमियो में नजर आए थे।