रुबीना दिलैक बिग बॉस 14 की ट्रॉफी जीतने के बाद से लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। छोटे पर्दे की छोटी बहू रुबीना ने बिग बॉस के घर में निक्की तंबोली, राहुल वैद्य, राखी सावंत जैसे दमदार प्रतिभागियों को टक्कर देते हुए ये खिताब अपने नाम किया था। इसके बाद से लगातार रुबीना अपने शूट में व्यस्त हैं। लेकिन इस बीच वे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपना लेटेस्ट अपटेड फैंस संग साझा करती रहती हैं। अब उन्होंने पिता के जन्मदिन परिवार के साथ ली गईं फोटोज साझा की हैं।
PHOTOS: रुबीना दिलैक ने इस तरह मनाया पिता का जन्मदिन, अभिनव भी रहे मौजूद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुबीना दिलैक ने कैप्शन के जरिए बताया है कि उनके पिता अब 60 साल के हो गए हैं। उन्होंने पिता के जन्मदिन के उत्सव की कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। पहली तस्वीर में अभिनेत्री के माता-पिता दिख रहे हैं। दूसरी में केवल उनके पिता हैं।
रुबीना द्वारा साझा की गईं अन्य फोटोज में वो खुद भी नजर आ रही हैं। साथ ही पति अभिनव शुक्ला भी मौजूद हैं। फोटो में पूरा परिवार एक साथ काफी खुश दिख रहा है। बता दें कि रुबीना का घर शिमला में है, जिस कारण सभी तस्वीरों में खूबसूरत वादियां और वहां का रहन-सहन देखा जा सकता है।
इन तस्वीरों को शेयर करने के साथ ही रुबीना दिलैक ने कैप्शन में लिखा कि '60 साल पूरे करने की शुभकामना डैड।' फोटो को देखकर कहा जा सकता है कि पूरा परिवार साथ में सुंदर नजर आ रहा है और लोग खुशियां मना रहे हैं। रुबीना भी काम से फुरसत लेकर फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम बिता रही हैं। इस दौरान साथ में पति अभिनव शुक्ला भी मौजूद हैं।
बता दें कि बिग बॉस में आने से पहले खबर थी कि रुबीना और अभिनव के रिश्ते में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा था। उन्होंने खुद भी बताया था कि वो लोग तलाक लेने वाले थे। लेकिन शो में एक-दूसरे के साथ समय बिताने के बाद दोनों के बीच गजब का बदलाव देखा गया और उनकी गाड़ी एक बार फिर से पटरी पर आ गई। अब रुबीना और अभिनव एक बार फिर से खुशहाल जीवन बिता रहे हैं।