फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खुलासा: हमेशा के लिए टीवी इंडस्ट्री छोड़ देंगी अनीता हसनंदानी? पति रोहित ने बताया सच

Sun, 20 Jun 2021 06:34 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sun, 20 Jun 2021 06:34 PM IST
विज्ञापन
Rohit reddy told the truth about Anita hassanandani quiiting acting rumour says she will return soon
अनीता हसनंदानी, रोहित रेड्डी, आरव रेड्डी - फोटो : Instagram

अनीता हसनंदानी टीवी जगत की सबसे मशहूर और खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक हैं। अनीता ने कई हिट टीवी शो में काम किया है और हर बार अपने किरदार से उन्होंने दर्शकों का दिल जीता है। छोटे पर्दे पर वो कभी सकारात्मक किरदार में तो कभी खलनायिका का किरदार निभाती नजर आईं हैं। हालांकि पिछले दिनों ऐसी खबरें आ रहीं थीं कि अनीता हमेशा के लिए छोटे पर्दे को अलविदा कह सकती हैं। इस खबर ने फैंस के दिलों में हलचल मचा दी। अब फैंस ये जानने के लिए बेताब हैं कि क्या सच में अनीता अभिनय छोड़ देंगी?



क्या अभिनय छोड़ने वाली हैं अनीता?

हालांकि अब इन सारी बातों को खारिज करते हुए अनीता ने बताया है कि वो इंडस्ट्री छोड़ने के मूड में नहीं है और बहुत जल्द ही वापसी करेंगी। इस बात का खुलासा खुद उनके पति रोहित रेड्डी ने किया है। बता दें कि इस साल की शुरुआत में ही अनीता और उनके पति रोहित बेटे आरव के माता पिता बने हैं। आरव को जन्म देने के बाद से अनीता आए दिन अपने बच्चे के साथ तस्वीरें और वीडियो साझा कर रहीं हैं। रोहित और अनीता इन दिनों पैरंटहुड का आनंद ले रहे हैं।


View this post on Instagram

A post shared by Anita H Reddy (@anitahassanandani)





 

Rohit reddy told the truth about Anita hassanandani quiiting acting rumour says she will return soon
अनीता हसनंदानी, रोहित रेड्डी - फोटो : Instagram

बता दें कि पिछले कुछ दिनों से ऐसी खबरें आ रहीं थीं की मां बनने के बाद अनीता अब टीवी पर वापसी नहीं करने वाली हैं। उनके पति रोहित रेड्डी ने इस पर प्रतिक्रिया जाहिर की है। रोहित ने कहा कि, 'अनीता अभी केवल मदरहुड को इंज्वॉय कर रहीं हैं। वो अपने बच्चे के साथ अधिक से अधिक समय बिताना चाहती हैं। वो हमारे बेटे को बेस्ट माता पिता का अनुभव देना चाहती हैं। ऐसे में काम अभी उनके लिए आखिरी चीज हैं'।


View this post on Instagram

A post shared by Anita H Reddy (@anitahassanandani)

Rohit reddy told the truth about Anita hassanandani quiiting acting rumour says she will return soon
अनीता हसनंदानी - फोटो : @anitahassanandani

रोहित ने आगे कहा कि, 'साथ ही सोशल मीडिया कमिटमेंट भी काफी है। मेरा मतलब है कि वो इस समय काफी ब्रांडों का समर्थन कर रहीं हैं तो वो घर में व्यस्त हैं। बस टीवी पर भी वो जल्द ही वापसी करने वाली हैं, लेकिन ऐसा होने में कुछ समय लगेगा। इस साल निश्चित रूप से नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rohit reddy told the truth about Anita hassanandani quiiting acting rumour says she will return soon
अनीता हसनंदानी - फोटो : Instagram

दूसरी तरफ अभिनेत्री ने कहा कि, 'मुझे नहीं पता कि मैं टीवी या फिल्मी दुनिया में कब लौटूंगी। फिलहाल मेरा पूरा ध्यान अभी आरव पर है और मेरी प्राथमिकता आरव है। हालांकि जब मैं तैयार हो जाऊंगी और ठीक महसूस करुंगी तो मैं वापस आ जाऊंगी'। बता दें कि अनीता 'काव्यांजलि', 'कभी सौतन कभी सहेली', 'ये हैं मोहब्बतें' जैसे कई हिट टीवी शो का हिस्सा रह चुकी हैं।

विज्ञापन
Rohit reddy told the truth about Anita hassanandani quiiting acting rumour says she will return soon
अनीता हसनंदानी और रोहित रेड्डी - फोटो : instagram/rohitreddygoa

अनीता और रोहित रेड्डी ने 9 फरवरी 2021 को अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है। उन्होंने बेहद ही खास अंदाज में सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी थी। इतना ही नहीं अनीता अक्सर रोहित रेड्डी के साथ भी तस्वीरें भी साझा करती हैं और कई बार फनी वीडियो भी पोस्ट करती हैं जो फैंस को काफी पसंद आते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed