{"_id":"592939f94f1c1b9944535f23","slug":"reality-about-shweta-tiwari-s-death-rumors-abhinav-kohli-reacts-to-false-news","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"श्वेता तिवारी की मौत की खबर पर आया पति का बयान","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
श्वेता तिवारी की मौत की खबर पर आया पति का बयान
amarujala..com- Presented by: कुशमिता राणा
Updated Sat, 27 May 2017 06:27 PM IST
विज्ञापन
श्वेता तिवारी की मौत की खबरों से सोशल मीडिया खूब गर्मा रहा है। कुछ लोगो को इस पर भरोसा भी हो गया थी कि वास्तव में श्वेता तिवारी अब नहीं रही। इस मामले पर उनेक पति अभिनव ने हाल ही में मीडिया से बातचीत की है। अभिनव ने बताया है कि उन्हें इस खबर के बारे में मालूम चला तो वह खुद काफी घबरा गए थे।
ऐसा इसलिए भी हुआ क्योंकि इस खबर को पढ़ने के कुछ वक्त पहले ही अभिनव ने अपनी पत्नी से बातचीत की थी। बकौल रिपोर्ट अभिनव को समझ नहीं आया कि वह इस खबर पर किस तरह से रिएक्ट करें। इसे बाद सबसे पहले उन्होने तुरंत अपनी पत्नी को फोन किया और उनकी खैरियत ली।
उन्हें यह जानकर चैन मिला कि उनकी पत्नी पूरी तरह से सुरक्षित और स्वस्थ हैं।वहीं जब श्वेता ने अपने मरने की खबर को पढ़ा तो वो हंसती हंसती लोटपोट हो गई थी। इससे पहले भी कई बार श्वेता की मौत की खबरे सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
श्वेता तिवारी स्टार प्लस के शो 'कसौटी जिंदगी की' से घर घर में प्रेरणा नाम से लेकप्रिय हुई थी। इस सीरियल से वो इतनी फेमस हुई कि आज भी उन्हे प्रेरणा नाम से जाना जाता है। इसके बाद रियलिटी शो 'बिग बॉस' के सीज 4 को जीतने के बाद उनके फैंस की तादाद में और इजाफा हो गया था।
विज्ञापन
ये तो थी श्वेता की प्रेफेश्नल लाइफ। बात करें इनकी निजी जिंदगी तो सबसे पहले नाम आता है राजा चौधरी का। श्वेता ने राजा चौधरी से शादी की जिससे उन्हे एक बेटी पैदा हुई पलक। लेकिन 9 साल के भीतर ही 2007 में श्नेता ने राजा से उनकी हिंसक व्यवहार के चलते तलाक ले लिया और अपनी बेटी को अपने साथ रखा।