दूर से देखने में ग्लैमर इंडस्ट्री भले ही बेहद चमकदार दिखती है लेकिन कई बार ऐसा होता नहीं है। हाल ही में एक इंटरव्यू में रश्मि देसाई ने बताया कि उनकी प्रोफेशनल लाइफ काफी अच्छी रही लेकिन निजी जिंदगी से वो इतनी परेशान रहीं कि डिप्रेशन की शिकार हो चुकी हैं। 'बिग बॉस 13' की कंटेस्टेंट रश्मि देसाई फिलहाल 'नागिन 4' कर रही हैं।
2 of 5
Rashami Desai
- फोटो : Social Media
एक एंटरटेनमेंट वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में रश्मि ने कहा 'नंदीश से प्यार करना और शादी करना पूरी तरह से मेरा फैसला था। हालांकि कुछ सालों के बाद हम दोनों अलग हो गए। वह दौर बहुत तनावपूर्ण था। मैं कभी तलाक नहीं लेना चाहती थी और अपने रिश्ते को बचाने की पूरी कोशिश की।' रश्मि ने बताया कि इस दौरान वो चार साल तक डिप्रेशन में थीं।
3 of 5
Rashami desai
- फोटो : amar ujala mumbai
रश्मि ने आगे कहा कि 'मेरी प्रोफेशनल लाइफ हमेशा से अच्छी रही क्योंकि मैं अपने काम को लेकर काफी ईमानदार थीं। मुझे मेरे काम में खुशी मिलती है। मैंने अपने निजी जिंदगी का असर कभी भी काम पर पड़ने नहीं दिया।' उन्होंने ये भी कहा कि काम की वजह से वो डिप्रेशन से निकल सकीं।
4 of 5
rashami desai arhaan khan
- फोटो : ट्विटर
रश्मि देसाई के बिग बॉस में रहने पर उनका अरहान खान के साथ ब्रेकअप हो गया था। शो के अंदर ही अरहान ने रश्मि को कई बार प्रपोज किया। दोनों पहले से ही दोस्त थे। रश्मि को शो में पता चला कि अरहान की शादी हो चुकी है और उनका एक बच्चा भी है। इस वजह से रश्मि ने शो में रहते हुए ही अरहान से ब्रेकअप का एलान कर दिया।
5 of 5
rashami desai
- फोटो : social media
'बिग बॉस 13' के बाद रश्मि देसाई एकता कपूर के मशहूर सीरियल 'नागिन 4' में शलाका के रोल में नजर आ रही हैं। हालांकि इस किरदार के लिए रश्मि मेकर्स की पहली पसंद नहीं थीं। पहले इस किरदार के लिए 'बिग बॉस' की एक और प्रतियोगी माहिरा शर्मा को अप्रोच किया गया था।
पीएम मोदी ने किया इस अभिनेता का वीडियो शेयर, लिखा- 'कोरोना का पंचनामा'