टीवी की सबसे लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक देबिना बनर्जी आज 37 साल की हो रही हैं। देबिना ने अपने करियर की शुरुआत तो फिल्मों से की लेकिन, उन्हें कामयाबी टीवी से ही मिली। लगभग 15 साल लंबे करियर में उन्होंने टीवी के कई बड़े धारावाहिकों में मुख्य भूमिका निभाई हैं। साथ ही कई प्रतिष्ठित रियलिटी शो में वे प्रतियोगी के रूप में नजर आई हैं। उनके जन्मदिन के अवसर पर आज हम आपको उनके कुछ बेहतरीन किरदारों के बारे में बताते हैं।
राम की 'सीता' बनने से दो साल पहले गुरमीत की हो चुकी थीं देबिना, ये हैं करियर के 5 दमदार किरदार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किरदार : मयूरी गोमुख नारायणन
धारावाहिक : चिड़िया घर (2011)
ज्यादातर लोग यही जानते हैं कि देबिना और गुरमीत की शादी वर्ष 2011 में हुई। लेकिन, हकीकत यह है कि इन दोनों की शादी 2006 में ही हो चुकी थी। उस समय गुरमीत एक संघर्षरत अभिनेता थे। वे देबिना को कुछ दे नहीं सकते थे इसलिए उन्होंने अपनी शादी को गुप्त रखा। बाद में पूरी दुनिया के सामने इन्होंने 2011 में फिर से शादी की। देबिना का दूसरा मशहूर शो चिड़ियाघर काफी हिट हुआ था। इस शो में देबिना मयूरी के नाम से नजर आईं जिनके किरदार को मोरनी के रूप में जाना जाता है। इस शो में राजेंद्र गुप्ता, शिल्पा शिंदे, शुभांगी अत्रे जैसे कलाकारों ने भी मुख्य भूमिका निभाई है।
किरदार : धुरमोना
धारावाहिक : यम हैं हम (2015)
देबिना के पति गुरमीत चौधरी पर्दे पर जितने रोमांटिक दिखाई देते हैं, असल जिंदगी में भी वे उतने ही रोमांटिक हैं। देबिना के जन्मदिन पर जब गुरमीत ने उन्हें शुभकामनाएं देनी चाही तो उन्होंने एक योजना बनाई, जिसमें कुछ लोगों को इकट्ठा करके उन्होंने बैंड और बाजा देकर बारात के रूप में तैयार किया। गुरमीत देबिना को घर से लेकर आए और रात में 12 बजे मुंबई की सड़कों पर वे बैंड और बाजे बजाए गए। हालांकि इसके बाद गुरमीत बहुत शरमा रहे थे। इनकी रोमांटिक कहानियों के बीच देबीना अपने काम में भी व्यस्त थीं। स्वस्तिक पिक्चर्स के बैनर तले बने इस शो में उन्होंने प्राण हरने वाली देवी धुरमोना का किरदार निभाया है।
किरदार : डॉक्टर मधुमति
धारावाहिक : डॉक्टर मधुमति ऑन ड्यूटी
देबिना का करियर शुरुआत से ही बहुत व्यस्त रहा है। वे हर वक्त किसी ना किसी शो में अपने काम को अंजाम देती रहती थीं। टीवी के बेहतरीन शोज में मुख्य किरदारों के अलावा वे एपिसोडिक शो आहट और द कपिल शर्मा शो जैसे कई शोज का हिस्सा भी रही हैं। इस शो में देबीना एक डॉक्टर के रूप में नजर आईं। उनसे पहले इस किरदार को धारावाहिक 'एफआईआर' से प्रसिद्धि पा चुकी अभिनेत्री कविता कौशिक अदा कर रही थीं। बाद में इस शो को देबिना ने लीड किया।
किरदार : विषकन्या / सबरीना
धारावाहिक : विष - ए पॉइजनस स्टोरी
वैसे तो फिलहाल अभी यह नौबत आई नहीं लेकिन अगर देबिना कभी टीवी से दूर होती भी हैं तो वह यूट्यूब पर अपना एक चैनल 'देबिना डिकोट्स' भी चलाती हैं। इसके अंतर्गत वह घरों में होने वाली रोजमर्रा की चीजों के बारे में विस्तार से जानकारी देती हैं। वह लोगों को खाना पकाना और अपने माहौल में आसपास चलने वाली चीजों के बारे में जागरूक करने का काम भी करती हैं। पिछले साल देबिना नागिन जैसी अलौकिक शक्तियों वाले शो 'विष - ए पॉइजनस स्टोरी' में विषकन्या के रूप में नजर आईं। इस शो का पहला सीजन खत्म हो चुका है। लॉकडाउन से पहले देबिना टीवी के एक और शो 'अलादीन- नाम तो सुना होगा' में मुख्य विलेन मल्लिका का किरदार निभा रही थीं।