फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लॉकडाउन में 'रामायण' और 'महाभारत' सहित इन पुराने कार्यक्रमों का भी दूरदर्शन पर बजा डंका, देखें टॉप 10 लिस्ट

Mon, 25 May 2020 08:24 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Mon, 25 May 2020 08:24 PM IST
विज्ञापन
ramayan mahabharat and these retro serial re telecast in doordarshan during lockdown
रामायण, शक्तिमान, महाभारत - फोटो : सोशल मीडिया

लॉकडाउन की वजह से लोगों के लिए मनोरंजन के साधन भी सीमित हो गए हैं। फिल्मों और टीवी सीरियल की शूटिंग बंद है। ऐसे में सभी चैनलों को पुराने एपिसोड या फिर पुराने सीरियल्स से काम चलाना पड़ रहा है। इस बीच दूरदर्शन पर 80 के दशक के सीरियल 'रामायण' और 'महाभारत' के फिर से प्रसारण की मांग उठी। चैनल पर जब ये दोनों सीरियल पुन: प्रसारित हुए तो दर्शकों ने इनको ढेर सारा प्यार दिया। ऐसे में दूरदर्शन ने अन्य पुराने सीरियल्स का प्रसारण भी फिर से शुरू किया। तो चलिए हम आपको दूरदर्शन के ऐसे ही पुराने सीरियल के बारे में बताते हैं जो लॉकडाउन में हिट रहे। 

ramayan mahabharat and these retro serial re telecast in doordarshan during lockdown
रामायण - फोटो : सोशल मीडिया

रामायण
'रामायण' का प्रसारण जनवरी 1987 से जुलाई 1988 तक हुआ था। उस वक्त ये सीरियल सुपरहिट रहा था। जब ये सीरियल प्रसारित होता था सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता था। रामानंद सागर के इस सीरियल में अरुण गोविल ने राम, दीपिका चिखलिया ने सीता और सुनील लहरी ने लक्ष्मण का किरदार निभाया था। रामायण के दोबारा प्रसारण पर भी दर्शकों ने इसे खूब पसंद किया।

ramayan mahabharat and these retro serial re telecast in doordarshan during lockdown
महाभारत - फोटो : सोशल मीडिया

महाभारत
'महाभारत' का प्रसारण साल 1988 से 1990 के बीच किया गया। नीतीश भारद्वाज 'महाभारत' में कृष्ण बने थे। इसके अलावा अर्जुन का किरदार अभिनेता अर्जुन (फिरोज खान), भीष्म पितामह का किरदार मुकेश खन्ना और द्रौपदी का रोल रूपा गांगुली ने किया था। 'महाभारत' का निर्देशन बीआर चोपड़ा ने किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
ramayan mahabharat and these retro serial re telecast in doordarshan during lockdown
श्रीकृष्णा - फोटो : सोशल मीडिया

श्रीकृष्णा
'श्रीकृष्णा' पहली बार साल 1993 से 1996 के बीच दिखाया गया था। रामानंद सागर के इस सीरियल को भी खूब लोकप्रियता मिली। अभिनेता सर्वदमन डी बनर्जी ने कृष्ण का मुख्य किरदार निभाया था। 'श्रीकृष्णा' में कृष्ण की युवावस्था का रोल अभिनेता स्वप्निल जोशी ने निभाया था। दोनों ही अभिनेताओं की जिंदगी इस सीरियल के बाद पूरी तरह बदल गई और लोग उन्हें भगवान की तरह पूजने लगे थे।

विज्ञापन
ramayan mahabharat and these retro serial re telecast in doordarshan during lockdown
बुनियाद - फोटो : सोशल मीडिया

बुनियाद
सीरियल 'बुनियाद' की कहानी भारत और पाकिस्तान के विभाजन पर आधारित थी। शो में विभाजन के दर्द को बखूबी पर्दे पर दिखाया गया था। सीरियल का प्रसारण साल 1986 में किया गया था। इसमें आलोक नाथ, अनीता कंवर, गोगा कपूर, किरण जुनेजा, दलीप ताहित और सोनी राजदान सहित कई दूसरे बड़े कलाकार थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed