टेलीविजन पर ऐसे कई सितारे हैं जिन्होंने सीरियल्स में भगवान का किरदार निभाया। इन सीरियल्स में 'रामायण' के अरुण गोविल से लेकर 'महाभारत' के भगवान कृष्ण का रोल निभाने वाले नीतीश भारद्वाज का नाम शामिल है। इन सभी सितारों ने टीवी पर अपने रोल को इस कदर जिया कि लोग असलियत में ही इन्हें भगवान मानने लगे थे। जानिए ऐसे ही सितारों के बारे में जिन्हें लोग भगवान का दर्जा देकर पूजने लगे थे।
2 of 6
arun govil
- फोटो : social media
अरुण गोविल- रामायण
अरुण गोविल ने रामानंद सागर की 'रामायण' में राम का किरदार निभाया था। इस किरदार में वो ऐसे ढले कि लोग इनकी भगवान मानकर पूजा करने लगे थे।
3 of 6
dipika chikhalia
- फोटो : social media
दीपिका चिखलिया- रामायण
दीपिका चिखलिया ने 'रामायण' में सीता का रोल निभाया था। इस रोल की वजह से दीपिका की लोग पूजा करने लगे थे। इस रोल ने दीपिका को रातोंरात ही स्टार बना दिया था। 'रामायण' के दोबारा प्रसारण के बाद एक बार फिर से ये अभिनेत्री लाइमलाइट में आ गई हैं।
4 of 6
Dara singh as hanuman
- फोटो : social media
दारा सिंह- रामायण
फिल्म 'बजरंगबली' में दारा सिंह ने हनुमान जी का किरदार निभाया था। इसके बाद वो रामानंद सागर की 'रामायण' में हनुमान बने। इस रोल को दारा सिंह ने ऐसे निभाया कि लोगों जब भी हनुमान का नाम लेते तो उनके सामने दारा सिंह जी की हनुमान की छवि आने लगी थी।
5 of 6
Swapnil Joshi
- फोटो : twitter
स्वप्निल जोशी- श्रीकृष्णा
स्वप्निल जोशी ने रामानंद सागर के 'श्रीकृष्णा' सीरियल में भगवान कृष्ण की युवावस्था का किरदार निभाया था। इस किरदार के बाद लोग स्वप्निल की भगवान मानकर पूजा करने लगे थे। इस बात का खुलासा स्वप्निल ने भी एक इंटरव्यू में किया था। स्वप्निल ने बताया था कि उनके एक फैन ने भगवान से डरकर सिगरेट पीना तक छोड़ दिया था।