फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रामायण के एक्टर्स को ऐसे-ऐसे ऑफर देते थे लोग, मोटी रकम देकर करवाना चाहते थे ये काम

Fri, 06 Mar 2020 01:13 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Fri, 06 Mar 2020 01:13 AM IST
विज्ञापन
Ramayan actors Were Approached For Sensuous Photoshoot Arun Govil revealed in The Kapil Sharma Show
arun govil - फोटो : Social Media

वैसे तो टेलीविजन पर अबतक कई रामायण पर आधारित शो प्रसारित हो चुके हैं। लेकिन जैसी छाप रामानंद सागर के निर्देशन में बनी रामायण ने छोड़ी वैसा आजतक कोई न कर सका। इस रामायण में काम करने वाला हर किरदार अमर हो गया। इस रामायण को अब 33 साल बीत चुके हैं लेकिन किरदारों की छवि बिलकुल भी आंखों से धुंधली नहीं हुई। कपिल शर्मा शो में रामायण के कुछ किरदार अपनी यादें ताजा करने पहुंच रहे हैं। और, इस दौरान शो में कई मजेदार खुलासे होंगे।

Ramayan actors Were Approached For Sensuous Photoshoot Arun Govil revealed in The Kapil Sharma Show
रामायण - फोटो : ट्विटर

एपिसोड से पहले हम आपको एक ऐसी बात बताने वाले हैं जिसे सुनकर आप हैरान रह जाएंगे। ये खुलासा किसी और ने नहीं बल्कि भगवान श्रीराम का किरदार निभाने वाले अभिनेता अरुण गोविल ने किया है। उन्होंने बताया कि रामायण की शूटिंग के दौरान उन्हें और उनकी टीम को बोल्ड फोटोशूट के ऑफर मिलते थे।

Ramayan actors Were Approached For Sensuous Photoshoot Arun Govil revealed in The Kapil Sharma Show
the kapil sharma show - फोटो : social media

अरुण गोविल ने बताया, 'हम रामायण की शूटिंग कर रहे तो इस दौरान मुझे और  सीता का किरदार निभाने वाली दीपिका चिखलिया और लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी को बोल्ड फोटोशूट का ऑफर आये थे। इसके लिए हमें बहुत बड़ी कीमत देने की पेशकश भी हुई।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Ramayan actors Were Approached For Sensuous Photoshoot Arun Govil revealed in The Kapil Sharma Show
the kapil sharma show - फोटो : social media

उन्होंने आगे कहा, 'हमने सभी ऑफर्स को ठुकरा दिया। हम जानते थे कि हमारे दर्शकों को हमपर पूरा विश्वास है और लोग हमें श्रद्धा से देखते हैं। हम किसी भी हालत में सिर्फ पैसों के लिए उनके विश्वास को तोड़ना नहीं चाहते थे। मेरे साथ पूरी कास्ट ने ऐसा करने से मना कर दिया।'

विज्ञापन
Ramayan actors Were Approached For Sensuous Photoshoot Arun Govil revealed in The Kapil Sharma Show
Ramayan - फोटो : twitter

बता दें 'रामायण' का प्रसारण जनवरी 1987 से जुलाई 1988 तक हुआ था। उस वक्त ये सीरियल सुपरहिट रहा था। सीरियल का प्रसारण रविवार की सुबह होता था। जब ये सीरियल प्रसारित होता था सभी सीरियल देखने में इतने व्यस्त हो जाते थे कि सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता था।

निर्देशक बनीं राधिका आप्टे, पहली फिल्म में शाहाना गोस्वामी और गुलशन देवैया पर जताया भरोसा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed