बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट रह चुकीं शहनाज गिल इन दिनों रियलिटी शो 'मुझसे शादी करोगे' में नजर आ रही हैं । इस शो में उनके साथ पारस छाबड़ा भी हैं । पारस और शहनाज को रिझाने के लिए पांच लड़कियां और पांच लड़के पहुंचे हैं । अंत में पारस और शहनाज का किसी एक के साथ स्वयंवर होगा । हालांकि शहनाज इसे सिर्फ एक एंटरटेनमेंट शो कह रही हैं ।
2 of 5
Rakhi sawant
- फोटो : Twitter
ऐसा ही एक स्वयंवर वाला शो राखी सावंत ने भी किया था । शो ज्यादा हिट नहीं हुआ था । साथ ही इससे राखी की इमेज भी खराब हुई थी । जबसे 'मुझसे शादी करोगे' शुरू हुआ है तबसे राखी सावंत कोई ना कोई बयान देकर चर्चा में बनी हुई हैं । अब राखी ने इस शो और शहनाज के बारे में एक बड़ा राज खोला है ।
3 of 5
rakhi sawant
- फोटो : social media
राखी ने एक इंटरव्यू में कहा, ''मेरा स्वयंवर सिर्फ एक ढोंग था। वो एक रियलिटी शो था। रियलिटी शोज असली नहीं होते। कोई भी सच में शादी नहीं करता। शो पर मेरी शादी नहीं हुई और टीवी पर शादी करने के लिए कौन सा भला लड़का मिलेगा? मुझे तो कोई सही लड़का नहीं मिला।''
4 of 5
Rakhi Sawant
- फोटो : instagram
'मेरी शादी नहीं हुई। हम लोगों ने सिर्फ सगाई की थी। ऐसा सिर्फ दुनिया को दिखाने के लिए होता है। अगर आपको शादी करनी हो तो कर सकते हो लेकिन अगर नहीं करनी है तो चैनल आपको शादी के लिए फोर्स नहीं कर सकता है। अगर आप पैसा कमाना चाहते हो तो कर सकते हो। उस समय मेरे ऊपर भाई और मां की जिम्मेदारी थी इसलिए मैंने ये शो किया था । मैंने इस पैसे से मुंबई में एक फ्लैट खरीद लिया था।'
5 of 5
rakhi sawant
- फोटो : social media
राखी ने कहा 'शहनाज के पिता ने बताया है कि चैनल उसे 10 लाख रुपए दे रहा है। हालांकि, मुझे 1.5-2 करोड़ रुपए मिले थे। आज के समय में स्वयंवर से उतनी टीआरपी नहीं मिलती जितनी मेरे समय में मिलती थी।' बता दें कि राखी का कहना है कि साल 2019 में उन्होंने शादी कर ली थी हालांकि आज तक उनके पति को किसी ने नहीं देखा है ।
'बिग बॉस 13' की इस कंटेस्टेंट ने बनाया टिक टॉक वीडियो, नेहा कक्कड़ के गाने पर कर रहीं डांस