बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत इन दिनों टेलीविजन के सबसे चर्चित रियलिटी शो Bigg Boss में नजर आ रही हैं। राखी ने यहां आते ही अपने फैंस को एंटरटेनमेंट का तगड़ा डोज देना शुरू कर दिया। राखी सावंत जितनी भी देर के लिए स्क्रीन पर रहती हैं सभी लोग काफी एंटरटेन होते हैं। लेकिन लगता है कि अब राखी को घर के अंदर एक सरप्राइज मिलने वाला है। ये सरप्राइज है उनके पति रितेश की शो में एंट्री।
खत्म होने जा रहा इंतजार, Bigg Boss हाउस में नजर आएंगे राखी सावंत के 'गुमशुदा' पति, खुद किया खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल राखी सावंत जब से बिग बॉस के घर में गई हैं। तभी से उनके पति रितेश सामने आकर मीडिया से बातचीत कर रहे हैं। रितेश बिग बॉस के घर में रह रहीं अपनी पत्नी का सपोर्ट कर रहे हैं। अब हाल ही में रितेश ने बिग बॉस हाउस में जाने की इच्छा जाहिर की है। साथ ही उन्होंने ये भी बताया है कि उन्हें क्रिसमस स्पेशल एपिसोड में बुलाया गया था लेकिन उस समय वो व्यस्त थे।
दरअसल हाल ही में राखी सावंत के पति रितेश ने एक मीडिया से बातचीत की है। इस बातचीत में रितेश ने कहा कि, 'मैंने अपनी इच्छा मेकर्स के सामने रख दी है। मैंने अपनी उपलब्धता बता दी है। मैं जनवरी फर्स्ट वीक के लिए मेकर्स के रिस्पॉन्स की राह देख रहा हूं। मेकर्स चाहते थे कि मैं क्रिसमस के दौरान शो में आऊं, लेकिन मैं अपने काम में बिजी था। इसलिए मैं अंदर नहीं जा सका। हालांकि अभी तक मुझे कोई कन्फर्मेशन नहीं मिला है।'
आगे रितेश कहते हैं कि, 'मैं घर में राखी को सपोर्ट करना चाहता हूं। मुझे लगता है राखी मेरे जीवन में एक आशीर्वाद की तरह आई है और वह बहुत अच्छी इंसान है।' वैसे ये तो राखी खुद भी चाहती थीं कि उनके पति दुनिया के सामने आ जाएं। यदि राखी के पति बिग बॉस हाउस में आते हैं तो ये पहली बार होगा जब राखी के फैंस को उनके पति की झलक देखने को मिले।
गौरतलब है कि बीते एपिसोड में राखी सावंत ने भी इच्छा जाहिर की थी कि उनके पति बिग बॉस में आएं। उन्होंने रूबीना से कहा था कि, 'मैंने इनको बोला हाथ जोड़ के कि बहुत बड़े शो में जा रही हूं। हो सके तो एक बार आ जाना। कुछ तो करो, मेरी इज्जत तो रखो।' बता दें कि राखी की शादी को उनका पब्लिसिटी स्टंट माना जाता है ऐसे में उनके पति का शो पर आना राखी के लिए काफी फायदेमंद साबित होगा।
पढ़ें: सलमान खान के जन्मदिन पर जैकलीन ने इस तरह दी शुभकामनाएं, क्यूट तस्वीर हो रही वायरल