{"_id":"607d38d44906530ab209c723","slug":"rakhi-sawant-mom-calls-salman-khan-an-angel-as-she-undergoes-surgery-funded-by-him","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मां के ऑपरेशन से पहले भावुक हुईं राखी सावंत, कहा- सलमान जैसा बेटा हर घर में हो","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
मां के ऑपरेशन से पहले भावुक हुईं राखी सावंत, कहा- सलमान जैसा बेटा हर घर में हो
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: स्वाति सिंह
Updated Mon, 19 Apr 2021 01:31 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
राखी सावंत
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
मशहूर अभिनेत्री राखी सावंत इन दिनों अपनी मां का ख्याल रखने में जुटी हुई हैं। दरअसल, राखी की मां कैंसर से जूझ रही हैं और काफी समय से अस्पताल में भर्ती हैं। इस बुरे समय में सलमान और उनके परिवार ने राखी का काफी सपोर्ट किया। अब राखी की मां का फाइनल ऑपरेशन होने जा रहा है। इससे पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर अभिनेता का आभार व्यक्त किया है।
राखी सावंत ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है, इसमें उनकी मां अस्पताल के बेड पर लेटी नजर आ रही हैं। राखी मास्क पहने हुए उनसे दूरी बनाए हुए खड़ी हैं। राखी इस वीडियो में कहती हैं, 'आज मॉम का ऑपरेशन है, फाइनली डॉक्टर संजय शर्मा उनका कैंसर पूरी तरह से निकाल देंगे। मां अब आपका कैंसर निकल जाएगा हमेशा के लिए'। इसके बाद राखी मां से पूछती हैं कि आप सलमान जी को क्या कहना चाहोगी?
3 of 5
राखी सावंत
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद राखी की मां सलमान खान को धन्यवाद देते हुए कहती हैं, 'हम परेशान थे कि अब हमारे पास पैसा नहीं है तो हम क्या करेंगे, लेकिन भगवान ने हमारे लिए सलमान खान को फरिश्ता बनाकर जीवन में भेजा। वो मेरा ऑपरेशन करवा रहे हैं। उनका पूरा परिवार मेरे लिए खड़ा है। मैं सभी को धन्यवाद करती हूं।'
राखी आगे कहती हैं, 'थैंक्यू सलमान जी कि आपने आज मेरी मां की जान बचाई है। आपके कारण ही आज इतना बड़ा ऑपरेशन हो रहा हो। आपने हमे दुनिया का नंबर वन डॉक्टर दिया है। पूरे हिंदुस्तान के घर-घर में सलमान भाई और सोहेल भाई जैसा बेटा हो। मैं आपके पैरेंट्स को धन्यवाद करती हूं कि आप दोनों भाई हमारी फैमिली के लिए एंजेल बनकर आए।'
विज्ञापन
5 of 5
राखी सावंत की मां
- फोटो : Instagram
बता दें कि राखी ने कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया के जरिए फैंस को बताया था कि उनकी मां कैंसर से जूझ रही हैं, जिसके बाद सलमान खान ने मदद का हाथ आगे बढ़ाया था। राखी ने इंस्टाग्राम पर सलमान का शुक्रिया अदा किया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।