फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राखी सावंत की मां को हुआ पेट का कैंसर, एक्ट्रेस के भाई ने किया खुलासा- ‘जल्द होनी है सर्जरी’

Mon, 11 Jan 2021 02:51 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Mon, 11 Jan 2021 02:51 PM IST
विज्ञापन
rakhi sawant brother rakesh sawant reveals their mother abdominal cancer and now she undergo surgery
राखी सावंत और उनकी मां - फोटो : instagram/colorstv

बिग बॉस 14 में इन दिनों राखी सावंत दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रही हैं। शो में बीता हफ्ता ‘फैमिली वीक’ के नाम रहा। इस दौरान सभी कंटेस्टेंट के परिवार के सदस्य या करीबी उनसे मिलने पहुंचे। राखी सावंत की मां जया सावंत ने वीडियो कॉल के जरिए उनसे बात की। राखी की मां अभी अस्पताल में हैं। मां को देखने के बाद वह भावुक हो जाती हैं।

rakhi sawant brother rakesh sawant reveals their mother abdominal cancer and now she undergo surgery
राखी सावंत - फोटो : instagram/colorstv

राखी की मां कहती हैं कि वह अभी अस्पताल में हैं। यह सुनकर राखी रोने लगती हैं और कहती हैं कि वह उनके ठीक होने की दुआएं करेंगी। अब राखी के भाई राकेश सावंत ने खुलासा किया है कि उनकी मां को पेट का कैंसर है। जल्द ही उनकी सर्जरी होने वाली है। फैमिली वीक के दौरान राखी कहती हैं कि उन्हें यह नहीं पता कि कोई उनके परिवार से मिलने आएगा भी या नहीं क्योंकि उनकी मां की तबीयत ठीक नहीं रहती। बिग बॉस उन्हें सरप्राइज देते हुए वीडियो कॉल के जरिए उनकी मां से बात करवाते हैं।

rakhi sawant brother rakesh sawant reveals their mother abdominal cancer and now she undergo surgery
राखी सावंत - फोटो : instagram/colorstv

राखी के भाई ने बताया कि 'उसके लिए सबसे जरूरी है कि उसका पति उसे मिल जाए। राखी हमेशा उसके लिए प्रार्थना करती है। वह उसे एक बार देखना चाहती है। राखी के पति विदेश में हैं। फ्लाइट्स के नहीं चलने की वजह से दिक्कतें हो रही हैं।' राकेश आगे कहते हैं कि 'बहुत से लोगों को लगता है कि राखी अपनी शादी को लेकर झूठ बोल रही हैं लेकिन जरा सोचिए कोई लड़की ऐसा क्यों करेगी। मैं उस शादी के वहां था।'

विज्ञापन
विज्ञापन
rakhi sawant brother rakesh sawant reveals their mother abdominal cancer and now she undergo surgery
राखी सावंत - फोटो : instagram/colorstv

राकेश ने बताया कि 'हम सब यही कोशिश कर रहे हैं कि राखी का पति एक बार भारत आ जाए जिससे लोगों को यह बता सकें कि यह शादी झूठी नहीं है। राखी को रितेश के रूप में एक अच्छा जीवन साथी मिला है। इससे पहले जितने भी लोग राखी की जिंदगी में आए उन्होंने अपना करियर सेट करने के लिए राखी का इस्तेमाल किया।'

विज्ञापन
rakhi sawant brother rakesh sawant reveals their mother abdominal cancer and now she undergo surgery
राखी सावंत - फोटो : instagram/colorstv

बिग बॉस में राखी कई बार अपने पति रितेश का जिक्र कर चुकी हैं। वह अपनी मां से भी कहती हैं कि वो रितेश से कहें कि वो शो में कम से कम एक बार दुनिया के सामने आएं। बता दें कि पिछले दिनों रितेश ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें लगता है कि उनका सेंस ऑफ ह्यूमर राखी जितना अच्छा नहीं है। ऐसे में वह कैमरे के सामने आने में सहज नहीं हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed