छोटे पर्दे का सबसे चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस हमेशा सुर्खियों में रहता है। कभी इसके कंटेस्टेंट्स की वजह से तो कभी अजब- गजब टास्क की वजह से। हाल ही में बिग बॉस के घर में बीते हफ्ते अपने परिवार से मिलकर जहां सभी कंटेस्टेंट्स इमोशनल हो गए। तो वहीं अर्शी खान के भाई ने शो में आकर महफिल ही लूट ली। अर्शी ऐसी कंटेस्टेंट निकलीं जो अपने परिवार से मिल कर ना खुद रोईं और ना ही किसी और को इमोशनल होने दिया।
Bigg Boss 14: अर्शी के भाई ने राखी सावंत को बोला I Love You, अली गोनी के वलीमे में की 'बिरयानी' खाने की फरमाइश
अर्शी खान के परिवार से उनके भाई फरहान खान (बंटी) उनसे मिलने के लिए पहुंचे हैं। अर्शी के भाई ने आते ही सभी घरवालों के चेहरे पर मुस्कान ला दी। अर्शी खान के भाई के बोलने का अंदाज सबको बहुत पसंद आया। अर्शी खान से बात करते हुए उनके भाई ने सभी घरवालों को जमकर मजे दिलवाए। उन्होंने सभी घरवालों से भी बराबरी से भी बात की।
अर्शी के भाई ने इस दौरान इस बात का खुलासा किया कि वो राखी सावंत को बहुत पसंद करते हैं। अर्शी खान से फोन पर बात करते हुए उनके भाई ने कहा कि मैं राखी सावंत को बहुत पसंद करता हूं। अगर उनकी शादी नहीं हुई होती तो मैं उनको जरूर प्रपोज करता। ये बात सुनकर अर्शी खान कहती हैं कि ये बात तुम राखी सावंत को ही बोलो। इसके बाद अर्शी खान के भाई राखी को चिल्लाते हुए आई लव यू बोल देते हैं।
View this post on Instagram
राखी भी इसके जवाब में उनके भाई को आई लव यू टू कहती हैं। इतना ही नहीं अर्शी खान के भाई ने इस दौरान राखी सावंत की तारीफों को पुल बांधने शुरू कर दिए। इसके बाद अर्शी खान के भाई अली गोनी से भी कहते हैं कि वो उन्हें अपनी शादी के वलीमे में बिरयानी खाने के लिए जरूर बुलाएं। अली भी अर्शी के भाई से कहते हैं हां भाई जरूर मैं तुझे बुलाउंगा।
वहीं अर्शी के भाई रुबीना को आपा (बहन) और अभिनव को अपना बहनोई बताते हैं। अर्शी के भाई को बिग बॉस हाउस में सभी लोग काफी पसंद करते हैं। सभी लोग फरहान की बातों पर खूब ठहाके लगाकर हंसते हुए नजर आते हैं।
पढ़ें: Bigg Boss 14: रश्मि देसाई और जैस्मिन भसीन के बीच छिड़ी जंग, एक दूसरे पर कसा तंज