'बिग बॉस' सीजन 12 जल्द ही शुरू होने जा रहा है। हमेशा की तरह इस बार भी लोगों में 'बिग बॉस' को लेकर काफी उत्साह है। इस रियलिटी शो में हिस्सा लेने वाले कई सेलिब्रिटीज के नाम का खुलासा पहले ही हो चुका है। वहीं अब इस शो का हिस्सा रह चुकीं आइटम गर्ल राखी सावंत ने शो में बतौर प्रतियोगी आने वाले सभी कंटेस्टेंट को हिदायत दी है जिसका कनेक्शन सीधा सलमान खान से जुड़ा है।
राखी सावंत ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए यह बात कही। राखी ने कहा - 'लड़ाई करो, झगड़ा करो लेकिन खुश रहो। खुद को बेहतर बनाने के लिए इस मौके का फायदा उठाओ। बिग बॉस के घर में अपनी बर्बादी करने मत जाओ। शांत रहने की पूरी कोशिश करो और लड़ने के लिए मत लड़ो अगर कोई झगड़ा करें तो उसका बैंड बजा दो।'
इसके साथ ही राखी सांवत ने कहा - 'मैं लोगों से यह कहना चाहती हूं कि सलमान खान के साथ बिल्कुल भी बदलमीजी न करें। अगर किसी ने ऐसा किया तो आपको शो से भी बाहर निकाल दिया जाएगा और इंडस्ट्री में भी कोई आपका साथ नहीं देगा।' राखी सावंत साल 2006 में 'बिग बॉस' सीजन एक का हिस्सा रह चुकी हैं। वह शो में कई दिनों तक टिकी थी हालांकि शो जीतने में नाकामयाब रही थीं।
आपको बता दें, इस बार 'बिग बॉस' सीजन 12 16 सितंबर से शुरू हो रहा है। इस शो के कई सारे प्रोमो भी आ चुके हैं जिसमें सलमान खान 'विचित्र जोड़ी' थीम को प्रमोट करते हुए नजर आए। 'बिग बॉस' सीजन 12 का ग्रैंड प्रीमियर इस बार गोवा में रखा गया था। इस प्रीमियर के दौरान ही सलमान खान ने शो में आने वाली एक जोड़ी भारती सिंह और उनके पति हर्ष से सभी को रूबरू भी करवाया था।
खबरों की मानें तो इस बार पॉर्न स्टार डैनी डी के साथ माहिका शर्मा बतौर जोड़ी हिस्सा लेंगी। कहा जा रहा है कि सबसे ज्यादा फीस इन्होंने ने ही ली है। जानकारी के मुताबिक भारती को एक हफ्ते के लिए 30 लाख रुपए फीस दी जाएगी। वहीं उनके पति हर्ष ने 15 लाख रुपए चार्ज किए हैं। इसका मतलब दोनों एक हफ्ते में अपने घर आधा करोड़ रुपए ले जाएंगे। यानी कि इस बार बिग बॉस में जोड़ियों के अलावा सिंगल और आम आदमी भी नजर आएगा।