फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rajat Tokas Birthday: टीवी के इस 'अकबर' की थीं कई दीवानीं, गर्लफ्रेंड से गुपचुप शादी रचाकर तोड़ दिए थे लाखों दिल

Sat, 18 Jul 2020 03:55 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sat, 18 Jul 2020 03:55 PM IST
विज्ञापन
Rajat Tokas Birthday Girls Being Mad Over Television Akbar Lesser Known facts About Actor
रजत टोकस बर्थडे - फोटो : अमर उजाला

टेलीविजन पर ऐतिहासिक धारावाहिक हमेशा से ही आते रहे हैं। एक समय ऐसा था जब ऐसे ही धारावाहिकों के लिए पहली पसंद एक ही अभिनेता हुआ करते थे, ये अभिनेता थे रजत टोकस। रजत टोकस ने छोटी उम्र से ही टीवी जगत में दस्तक दे दी थी। रजत का जन्म 19 जुलाई 1991 को दिल्ली के मुनिरका में हुआ था। इस साल रजत अपना 29वां जन्मदिन मनाने जा रहे हैं। रजत के जन्मदिन पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें...

Rajat Tokas Birthday Girls Being Mad Over Television Akbar Lesser Known facts About Actor
रजत टोकस

रजत टोकस ने बतौर बाल कलाकार अपने करियर की शुरुआत की थी। कम ही लोग जानते हैं कि रजत ने कई फिल्मों में बाल कलाकार के रूप में भी काम किया है। रजत ने टेलीविजन पर अपनी शुरुआत 'सांई बाबा' धारावाहिक के साथ की थी। लेकिन इस धारावाहिक से उन्हें पहचान नहीं मिला। इसके बाद रजत 'धरम वीर' में नजर आए थे।

Rajat Tokas Birthday Girls Being Mad Over Television Akbar Lesser Known facts About Actor
रजत टोकस

रजत को पहचान मिली थी इमेजिन टेलीविजन के धारावाहिक 'धरती का वीर पुत्र पृथ्वीराज चौहान' से। रजत ने अपने शो से साबित किया था कि वो एक बेहतरीन और प्रतिभाशाली एक्टर हैं। सीरियल पृथ्वीराज चौहान को इतना ज्यादा पसंद किया गया था कि बाद में इसे जोड़कर एक फिल्म के रूप में भी प्रस्तुत किया गया। इसके बाद रजत की फैन फॉलोइंग में भी तेजी से इजाफा देखने को मिला था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rajat Tokas Birthday Girls Being Mad Over Television Akbar Lesser Known facts About Actor
रजत टोकस, सृष्टि नय्यर - फोटो : Social Media

खासकर लड़कियों को तो रजत ने अपना दीवाना बना लिया था। लड़कियां उस समय में रजत के लिए इतनी दीवानी थीं कि वो उनके जन्मदिन पर उन्हें तोहफे और लेटर भेजा करती थीं। लेकिन साल 2015 में रजत ने उन सभी लड़कियों का दिल उस समय तोड़ दिया जब उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड सृष्टि नय्यर से शादी कर ली थी।

विज्ञापन
Rajat Tokas Birthday Girls Being Mad Over Television Akbar Lesser Known facts About Actor
रजत टोकस

रजत और सृष्टि ने करीब दो साल एक दूसरे को डेट किया। जिसके बाद दोनों ने 30 जनवरी 2015 को उदयपुर (राजस्थान) के जनाना महल से शादी कर ली। ये शादी बेहद ही गुपचुप तरीके से हुई थी। रजत टोकस ने चंद्रनंदिनी और जोधा अकबर जैसे धारावाहिकों में भी मुख्य किरदार निभाए थे। जिनमें उन्हें खूब पसंद भी किया गया था। रजत टेलीविजन के पॉपुलर शो नागिन में भी नजर आ चुके हैं।

पढ़ें: बेहद क्यूट है अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला का बेटा, एक साल के होने पर अभिनेता ने पहली बार साझा की तस्वीरें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed