फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राहुल महाजन से इस एक्ट्रेस ने रियलिटी शो में की थी शादी, कुछ महीने बाद ही लगाया घरेलू हिंसा का आरोप

Thu, 25 Jul 2019 04:55 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Thu, 25 Jul 2019 04:55 PM IST
विज्ञापन
Rahul Mahajan Ex wife Dimpy Ganguli birthday know unknown facts
Dimpy Ganguly rahul mahajan - फोटो : file photo
टीवी की दुनिया में राहुल महाजन (Rahul Mahajan) एक चर्चित चेहरा हैं। राहुल भले ही कोई एक्टर नहीं है लेकिन टेलीविजन पर 'राहुल दुल्हनिया ले जाएगा' स्वयंवर रचाकर उन्होंने खूब सुर्खियां बटोरी। इस रियलिटी शो के दौरान ही राहुल ने डिंपी गांगुली (Dimpy Ganguly) से शादी की थी। हालांकि उनकी शादी ज्यादा वक्त तक नहीं चली और बाद में घरेलू हिंसा की भी खबरें आने लगीं। राहुल से तलाक लेने के बाद डिंपी ने दोबारा शादी की। डिंपी गांगुली 25 जुलाई को 34वां जन्मदिन मना रही हैं। जानिए डिंपी गांगुली से जुड़ी दिलचस्प बातें। 
Rahul Mahajan Ex wife Dimpy Ganguli birthday know unknown facts
Dimpy Ganguli and Rahul Mahajan - फोटो : file photo

राहुल महाजन से शादी के चार महीने बाद ही डिंपी राहुल से अलग हो गई थीं। राहुल से अलग होने के बाद डिंपी ने साल 2015 में रोहित रॉय से शादी कर ली थी। रोहित और डिंपी की एक बेटी भी है। डिंपी गांगुली इस वक्त फ्रांस में हैं। वह अपने पति और बच्चे के साथ खुशहाल जिंदगी जी रही हैं। 

Rahul Mahajan Ex wife Dimpy Ganguli birthday know unknown facts
Dimpy Ganguli and Rahul Mahajan - फोटो : file photo

डिंपी ने मॉडल के साथ-साथ टीवी सीरियल्स में भी काम कर चुकी हैं। डिंपी ने साल 2010 में 'तुझ संग प्रीत लगाई सजना' सीरियल से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद 'ये रिश्ता क्या कहलाता है', 'कहानी चंद्रकांता की', 'ससुराल गेंदा फूल' और 'एक हजारों में मेरी बहना है' सीरियल में काम किया। इसके साथ ही रियलिटी शो 'बिग बॉस 8' के अलावा 'नच बलिए 5' में भी नजर आईं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Rahul Mahajan Ex wife Dimpy Ganguli birthday know unknown facts
Dimpy Ganguli and Rahul Mahajan - फोटो : file photo

अपने करियर से ज्यादा डिंपी राहुल महाजन से तलाक और कुछ तस्वीरों की वजह से लाइमलाइट में रहीं। मुंबई मिरर ने डिंपी की चोट लगी तस्वीरें शेयर की थी। इन तस्वीरों के बाद से ही डिंपी और राहुल महाजन के रिश्ते में खटास की खबरें आई थीं। मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक डिंपी ने आरोप लगाया था कि राहुल ने उनके साथ मारपीट की थी। राहुल के मारपीट के पीछे की वजह मोबाइल फोन बताया गया। 

विज्ञापन
Rahul Mahajan Ex wife Dimpy Ganguli birthday know unknown facts
rahul mahajan - फोटो : file photo

राहुल को तलाक देने के बाद जहां डिंपी ने दूसरी शादी कर ली तो वहीं राहुल ने भी कुछ दिन पहले तीसरी शादी रचाई। राहुल महाजन की तीसरी बीवी का नाम नताल्या इलियाना है। खास बात है कि कि नताल्या अभी 25 साल की हैं और राहुल उनसे 18 साल बड़े हैं। मुंबई के मालाबार हिल्स में करीबी रिश्तेदारों और दोस्तों के बीच राहुल ने शादी की थी। राहुल की शादी पर डिंपी ने का बयान चर्चा में रहा था। डिंपी ने कहा था-  'मुनासिब है कि नताल्या को वो सब न सहना पड़े जो मैंने सहा। लोग बदल सकते हैं। मैं तो यही चाहती हूं कि वो सब न हो।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

@dimpy_g Holidaying With Her Family In #SouthAfrica Will Make You Wanna Head Over There Right Now. Have a look at the photos on the blog (LINK IN BIO) 😍🙌🏼 #Bollywood #BollywoodGirl #BollywoodBlog #DimpyGanguly #BollywoodHolidays #BollywoodUpdates #CelebritySpotting #Africa #InstaLike #InstaBollywood #FollowMe ••••••••••••••••••••••••••••••••••••••• P.S: Happy Belated Birthday Dimpy hope you had a wonderful day (by the way this is my fav photo of you, Reanna & Rohit 😍)

A post shared by SimplyAmina 🌴 (@simplyaminaxx) on

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed