फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सारा अली खान की 'बहन' भी बन चुकी है टीवी की बहू 'प्रतिज्ञा', सीरियल छोड़ अब कर रहीं ये काम

Sat, 01 Jun 2019 01:11 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sat, 01 Jun 2019 01:11 PM IST
विज्ञापन
pratigya fame actress pooja gaur birthday special story
pooja gaur - फोटो : social media

टीवी शो के कई ऐसे किरदार हैं जो दर्शकों के मन में हमेशा के लिए बस जाते हैं। इन्हीं में से एक हैं प्रतिज्ञा। सीरियल में मेन लीड करने वालीं एक्ट्रेस पूजा गौर को आज भी फैंस उन्हें प्रतिज्ञा के नाम से ही जानते हैं। 1 जून 1991 को पूजा का जन्म गुजरात के अहमदाबाद में हुआ था। उनके जन्मदिन पर जानते हैं उनकी जिंदगी से जुड़ी खास बातें।

Trending Videos
pratigya fame actress pooja gaur birthday special story
pooja gaur - फोटो : social media

पूजा ने साल 2009 में सीरियल कितनी मोहब्बत है से डेब्यू किया था लेकिन उन्हें पहचान मिली शो मन की आवाज प्रतिज्ञा से। इसके बाद पूजा ने सपना बाबुल का...बिदाई, ये रिश्ता क्या कहलाता है, इस प्यार को क्या नाम दूं और एक हजारों में मेरी बहना है जैसेे बड़े सीरियल में काम किया।

pratigya fame actress pooja gaur birthday special story
pooja gaur - फोटो : social media

पूजा रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी का हिस्सा भी रह चुकी हैं। यही नहीं उन्होंने बिग बॉस सीजन 6 में बतौर गेस्ट हिस्सा लिया था। टीवी के अलावा पूजा साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म केदारनाथ में नजर आ चुकी हैं। फिल्म में सारा अली खान और सुशांत सिंह राजपूत की मुख्य भूमिका है। इसमें वो सारा अली खान की बहन बनी थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
pratigya fame actress pooja gaur birthday special story
pooja gaur - फोटो : social media

पर्दे पर सीधी-साधी बहू का किरदार निभाने वालीं पूजा असल जिंदगी में काफी बोल्ड हैं। सोशल मीडिया पर वो अक्सर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। टीवी से अलग उनकी ये तस्वीरें देखकर फैंस भी हैरान हो गए।

विज्ञापन
pratigya fame actress pooja gaur birthday special story
pooja gaur - फोटो : social media

पूजा ने फिलहाल सीरियल से दूरी बना ली है और रियलिटी शो पर ध्यान दे रही हैं। वो तभी कोई सीरियल करना चाहती हैं जब उनका किरदार अलग हो। पूजा ने आखिरी बार शो किचन चैंपियन 5 (2019) में हिस्सा लिया था और दर्शकों का खूब मनोरंजन किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed