टीवी एक्टर करण ओबेरॉय की मुसीबतें जारी हैं। इस मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया। दरअसल करण के खिलाफ पुलिस के पास मामला दर्ज करवाने के बाद पीड़ित महिला पर दो बाइक सवारों ने हमला कर दिया था। जिसकी शिकायत महिला ने पुलिस में की तो पुलिस ने फुर्ति दिखाते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
दरअसल ‘स्पॉटबॉय ई’ की खबर के मुताबिक 25 मई को पीड़िता लोखंडवाला रोड पर मॉर्निंग वॉक के लिए निकली थीं। लेकिन उस ही वक्त दो बाइक सवार वहां पहुंचे और उनके हाथ पर चाकू से वार किया। इसके तुरंत बाद आरोपी वहां से भाग निकले। पीड़िता फौरन ओशिवारा पुलिस स्टेशन पहुंचीं और शिकायत दर्ज कराई।
3 of 6
karan oberoi
- फोटो : social media
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने उस पर चाकू से हमला करने के तुरंत बाद पहले पानी फेंका और फिर एक पर्ची फेंकी, जिसपर लिखा था कि केस वापस ले लो। वहीं ऐसा नहीं करने पर अगली बार केमिकल फेंकने की धमकी भी दी।
दरअसल हाल ही में एक महिला ने करण ओबेरॉय पर शादी का झांसा देकर रेप करने और फिर वीडियो बनाने का आरोप लगाया था। जिसके बाद करण को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।
जानकारी के मुताबिक पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और बाइक का नंबर ट्रेस करते हुए आरोपियों को धर दबोचा।