'कसौटी जिंदगी के 2' में अनुराग बसु का किरदार निभाने वाले पार्थ सामथान का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पार्थ बॉलीवुड के सुपरहिट गाने पर शर्ट उतारकर डांस करते हुए दिखाई दिए। पार्थ का यह वीडियो उनके प्रशंसकों को बहुत पसंद आ रहा है। इस वीडियो में पार्थ को देखकर ऐसा लग रहा है कि वह डांस में पूरे तरह खोए हुए हैं।
शर्टलेस होकर टीवी के इस अभिनेता ने सुपरहिट गाने पर किया ऐसा डांस, देखते रह जाएंगे अक्षय-जॉन
इस वीडियो को पार्थ सामथान के फैन अकाउंट से इंस्टाग्राम पर साझा किया गया है। इस वीडियो में पार्थ शर्टलेस नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में पार्थ अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम की फिल्म 'देसी बॉयज' के टाइटल ट्रैक गाने पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।
A post shared by All about PARTH SAMTHAAN 💜 (@teamparthfandom) on
'कसौटी जिंदगी के 2' सीरियल में प्रेरणा का किरदार निभाने वाली एरिका के साथ पार्थ के अफेयर की खबरें आई थीं। हालांकि दोनों ने इन खबरों पर कभी भी कोई बयान नहीं दिया। इस बीच ऐसी खबरें आईं कि एरिका इन दिनों विकास गुप्ता को डेट कर रही हैं। हालांकि इन खबरों पर विकास गुप्ता ने बयान भी दिया।
टेली चक्कर वेबसाइट से इंटरव्यू के दौरान विकास गुप्ता ने इन खबरों को झूठा बताया। विकास ने कहा कि यह गलत खबर है मैं एरिका को डेट नहीं कर रहा। आपको बता दें, 'कसौटी जिंदगी के 2' में प्रेरणा, अनुराग और मिस्टर बजाज के इर्द गिर्द कहानी घूम रही है।
सीरियल में दिखाया जा रहा है कि अनुराग को होश आ गया है और उसने मिस्टर बजाज को जेल पहुंचा दिया है। वहीं दूसरी ओर सीरियल में दिखाया जा रहा है कि मिस्टर बजाज का झुकाव प्रेरणा की तरफ बढ़ रहा है। फिलहाल आने वाले एपिसोड में देखना दिलचस्प होगा कि सीरियल में बजाज, प्रेरणा और अनुराग की कहानी क्या मोड़ लेगी।
यह भी पढ़ें:- बेटे को लेकर इमोशनल हुईं एकता कपूर, बोलीं- 'उसे सबसे पहले बताऊंगी उसका कोई पिता नहीं'