बिग बॉस के घर के अंदर जितना बवाल और हंगामा मचा हुआ है। उतना ही बिग बॉस के घर के बाहर भी मचा हुआ है। बिग बॉस के घर के बाहर इन दिनों पारस छाबड़ा की गर्लफ्रेंड आकांक्षा पुरी भी काफी सुर्खियों में हैं। आकांक्षा बिग बॉस के घर के अंदर माहिरा और पारस की बढ़ती नजदीकियों से काफी परेशान हैं। जिसको लेकर वो अक्सर मीडिया से बातचीत करती रहती हैं।
2 of 5
Akanksha Puri and Paras Chhabra
- फोटो : instagram
आकांक्षा और पारस का रिश्ता इन दिनों सवालों के घेरे में है। पारस पूरी तरह से मन बना चुके हैं कि वो बिग बॉस हाउस से बाहर आने के बाद आकांक्षा के साथ ब्रेकअप कर लेंगे। वहीं आकांक्षा भी ऐसे संकेत दे चुकी हैं। इसी बीच अब आकांक्षा ने अपनी एक इच्छा भी जाहिर की है। आकांक्षा ने कहा है कि वो बिग बॉस के कंटेस्टेंट सिद्धार्थ शुक्ला के साथ हुक-अप करना चाहती हैं। तो वहीं आसिम रियाज के साथ शादी करना चाहती हैं।
दरअसल आकांक्षा पुरी ने हाल ही में एक रेडियो चैनल से बात करते हुए पारस के बारे में बात की। इस दौरान आकांक्षा ने शो के बाकी कंटेस्टेंट्स के बारे में भी बात की। इस इंटरव्यू के दौरान आकांक्षा से 'किल, मैरी और हुक-अप' पर सवाल पूछे गए। जिसके जवाब में आकांक्षा ने कहा कि वो सिद्धार्थ शुक्ला के साथ हुक-अप करना चाहती हैं और आसिम रियाज के साथ शादी करना चाहती हैं। हालांकि आकांक्षा ने ये बात मजाक के तौर पर कही है।
4 of 5
पारस छाबड़ा, आकांक्षा पुरी
- फोटो : Social Media
इस इंटरव्यू के दौरान आकांक्षा ने ये भी बताया कि सिद्धार्थ शुक्ला उनके बहुत अच्छे दोस्त हैं। लेकिन पारस को उनके मेल फ्रेंड्स से दोस्ती करना पसंद नहीं है। इसलिए उन्होंने सिद्धार्थ से बात-चीत करना कम कर दिया है। हालांकि आकांक्षा सिद्धार्थ को अब भी अपना अच्छा दोस्त मानती हैं।
5 of 5
एजाज खान, आकांक्षा पुरी, पारस छाबड़ा
- फोटो : Social Media
गौरतलब है कि बीते दिन आकांक्षा का एक वीडियो भी वायरल हुआ था। इस वीडियो में आकांक्षा बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट एजाज खान के साथ नजर आई थीं। इस वीडियो में एजाज कह रहे हैं, 'घोड़ों को नहीं मिलती घास और गधे खा रहे थे च्यवनप्राश, मतलब बताओ। पारस रात भर रोएगा, जिंदगी भर रोएगा। मतलब इतनी खूबसूरत लड़की इसे कैसे मिल गई थी, तुम सिर्फ माहिरा को डिजर्व करते हो।' ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।