फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शादी से 10 दिन पहले 'बिग बॉस' की एक्स कंटेस्टेंट की बैचलर पार्टी, दोस्तों संग की खूब मस्ती

Sun, 02 Feb 2020 03:27 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: shrilata biswas Updated Sun, 02 Feb 2020 03:27 PM IST
विज्ञापन
Kamya Panjabi Bachelorette party Night out With friends
kamya panjabi - फोटो : social media

'बिग बॉस' की कंटेस्टेंट और अभिनेत्री काम्या पंजाबी जल्द दुल्हन बनने जा रही हैं। 40 वर्षीय काम्या लंबे समय से ब्वॉयफ्रेंड शलभ दांग को डेट कर रही हैं। काम्या ने सोशल मीडिया के जरिए ही खुलासा किया था कि वो रिश्ते में बंधने जा रही हैं। रविवार रात को अभिनेत्री के दोस्तों ने एक सरप्राइज पार्टी का आयोजन किया।

Kamya Panjabi Bachelorette party Night out With friends
kamya panjabi - फोटो : social media

काम्या ने अपने इंस्टाग्राम पर इस पार्टी की तस्वीरें शेयर की हैं। 'ब्राइड टू बी' के लुक में काम्या कैमरे के सामने पोज दे रही हैं। इस दौरान काम्या ने ब्लैक टॉप के साथ रेड कलर की स्कर्ट पहनी है। साथ ही उन्होंने गजरा भी लगा रखा है।

Kamya Panjabi Bachelorette party Night out With friends
kamya panjabi - फोटो : social media

तस्वीर के साथ काम्या ने लिखा- 'इस सरप्राइज को देने के लिए तुम सभी का शुक्रिया। मुझे स्पेशल महसूस करवाया। हां, हां मेरी शादी है।' 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Thank you my lovelies for the wonderful surprise 🥳🥳🥳 Thank you for making me feel so special 😘🥳 yes yes Meri Shaadi hai 🤩😍❤️ @chouhanmansi17 @immalapunjabi @sonia_punjabi @poojaa_singh_ @deepali_gautam @baishakhi05 @dazzling123 #shubhmangalkasha ❤️

A post shared by Kamya Panjabi (@panjabikamya) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Kamya Panjabi Bachelorette party Night out With friends
kamya panjabi - फोटो : social media

इससे पहले काम्या ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शादी का कार्ड शेयर किया था। कार्ड पर काम्या और शलभ का नाम लिखा था। काम्या 10 फरवरी को शलभ के साथ सात फेरे लेंगी। वो पिछले एक साल से शलभ को डेट कर रही हैं। इसी के साथ उन्होंने अपने शादी के कार्ड की एक छोटी सी झलक फैंस के साथ शेयर की थी।

विज्ञापन
Kamya Panjabi Bachelorette party Night out With friends
kamya panjabi - फोटो : social media

काम्या की ये दूसरी शादी है। इससे पहले वो बिजनेसमैन बंटी नेगी के साथ रिश्ते में बंधी थीं। शादी के 10 साल बाद दोनों अलग हो गए और 2013 में तलाक ले लिया। पहले पति से काम्या की एक बेटी है। शलभ की बात करें तो वो दिल्ली के रहने वाले हैं। शलभ हेल्थकेयेर इंडस्ट्री से जुड़े हैं।

रणबीर-आलिया की 'ब्रह्मास्त्र' की रिलीज डेट का एलान, अभिनेता ने कहा- 'मेरे घरवाले भी पूछने लगे हैं'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed