हाईएस्ट टीआरपी वाला शो नागिन 3 खत्म क्या हुआ दूसरे शोज को इसका फायदा मिलता दिख रहा है। नतीजा ये है कि टीआरपी रेटिंग में इस हफ्ते कई नए सीरियल देखने को मिले। खासकर पहले पायदान पर जो सीरियल है उसने सबको सरप्राइज कर दिया। वहीं टीवी का मोस्ट पॉपुलर कॉमेडी शो द कपिल शर्मा शो को एक पायदान का नुकसान भी उठाना पड़ा। आगे की स्लाइड में देखिए ऑनलाइन टीआरपी रेटिंग में इस हफ्ते कौन सा सीरियल किस पोजीशन पर है।
TRP रेटिंग में इस नए सीरियल ने सबको दी मात तो कपिल शर्मा को हुआ नुकसान, देखें पूरी लिस्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुमकुम भाग्य और कसौटी जिंदगी की जैसे सीरियल को पीछे छोड़कर जिस सीरियल को पहले पायदान पर जगह मिली वो है ये रिश्ते हैं प्यार के। शो ने जबरदस्त एंट्री मारी है और सबको हैरान कर दिया है। खास बात ये है कि सीरियल मार्च में ही लॉन्च हुआ है और जल्द ही इसने दर्शकों के दिल में जगह बना ली।
एकता कपूर का सीरियल कसौटी जिंदगी की 2 इस हफ्ते दूसरे नंबर पर रहा। सीरियल में काफी समय से कोमोलिका यानी हिना खान नहीं नजर आ रही हैं लेकिन इससे उसकी टीआरपी पर कोई फर्क नहीं पड़ा है। सीरियल में प्रेरणा और अनुराग ने शो की कहानी संभाले रखी है।
दिव्यांका त्रिपाटी का सीरियल ये हैं मोहब्बतें बंद होने जा रहा है। उससे पहले यह शो तीसरे नंबर पर जा पहुंचा है। चौथे नंबर पर सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है रहा। वहीं कॉमेेडी शो द कपिल शर्मा की बात करें तो इस हफ्ते 6ठे नंबर पर रहा जबकि पिछले हफ्ते ये 5वें नंबर पर था। जिन नए शोज ने टीआरपी लिस्ट में एंट्री की है उनमें ये उन दिनों की बात है और एक भ्रम सर्वगुण सम्पन्न है।
टॉप 10 शोज की पूरी लिस्ट
1. ये रिश्ते हैं प्यार के
2. कसौटी जिंदगी की 2
3. ये है मोहब्बतें
4. ये रिश्ता क्या कहलाता है
5. ये उन दिनों की बात है
6. द कपिल शर्मा शो
7. कुल्फी कुमार बाजेवाला
8. कुमकुम भाग्य
9. राब्ता
10. एक भ्रम सर्वगुण सम्पन्न