बिग बॉस फेम निक्की तंबोली के भाई जतिन तंबोली का कुछ दिनों पहले ही कोरोना से निधन हुआ था। इसके बाद अब निक्की खतरों के खिलाड़ी के शूटिंग के लिए केपटाउन रवाना हो गईं। हालांकि सोशल मीडिया यूजर्स का निक्की का शूटिंग पर जाना सही नहीं लगा तो वो उन्हें ट्रोल करने लगे। अब निक्की ने उन ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है।
2 of 5
निक्की तंबोली
- फोटो : बिग बॉस 14
निक्की ने इस बात की जानकारी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से दी। उन्होंने अपनी स्टोरी पर लिखा कि कुछ लोग उन्हें इस बात के लिए ट्रोल कर रहे हैं कि वो अपने भाई के निधन के कुछ दिन बाद ही शो की शूटिंग कर रही हैं और मस्ती वाली तस्वीरें साझा कर रही हैं।
3 of 5
निक्की तंबोली
- फोटो : Instagram
अब निक्की ने इस पोस्ट में ट्रोलर्स को एक लंबा चौड़ा पोस्ट लिखकर जवाब दिया। निक्की ने लिखा, 'कुछ बेवकूफ लोग मुझे मैसेज कर रहे हैं। मेरी तस्वीरों पर कमेंट कर रहे हैं कि कुछ दिन पहले ही तुम्हारे भाई की मौत हुई है। क्या तुम्हें शर्म नहीं आ रही है कि इंजॉय कर रही हो'।
4 of 5
निक्की तंबोली
- फोटो : @nikkitamboli
निक्की ने आगे लिखा, 'तो मैं बता दूं कि बेवकूफों मेरी भी अपनी जिंदगी है। मुझे भी खुश रहने का हक है। कम से कम अपने लिए नहीं तो भाई के लिए ही क्योंकि जब मैं खुश रहती हूं तो उसे अच्छा लगता है और वो लोग जिन्हें कोई काम नहीं है बस नकारात्मकता फैलाते हैं उनसे मेरा अनुरोध है कि जाओ अपना काम करो और अपने सपनों को पूरा करो। इससे आपको परिवार को भी आप पर गर्व होगा'।
5 of 5
जतिन तंबोली और निक्की तंबोली परिवार के साथ
- फोटो : Twitter
बता दें कि निक्की के भाई जतिन का 4 मई को कोरोना के कारण निधन हो गया था। निक्की उनके जल्द से जल्द ठीक होने की कामना कर रहीं थीं लेकिन वो बच ना सके। निक्की ने हाल ही में बताया कि उनके भाई ने अस्पताल में उनसे इस शो के बारे में बात की थी और कहा था कि अगर वो इसका हिस्सा बनेंगी तो उन्हें खुशी होगी।