फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mother’s Day 2021: सितारों ने साझा की मां की सीख, अंजुम बोलीं- गलत के विरोध में रहना सबसे बड़ा सबक

Sun, 09 May 2021 10:32 AM IST
शुभांगी गुप्ता अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Sun, 09 May 2021 10:32 AM IST
विज्ञापन
Mother’s Day 2021: Sanjay Gagnani, Anjum Fakih, Poorva Gokhale, Raghav Tiwari Shares Learnings of their Mothers
मदर्स डे पर इन सितारों ने साझा की मां की दी हुई सीख - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

मई महीने का दूसरा इतवार पूरी दुनिया में मदर्स डे के तौर पर मनाया जाता है। मांओं ने अपने बच्चों का ख्याल रखने के लिए हर मुसीबत में अपने आंचल को उनका सरमाया बनाया है। और, बच्चे भी कैसे हों, कहीं भी हों, मां को कभी भूल नहीं पाते। इस मदर्स डे पर भी मुंबई के टीवी कलाकार अपनी मांओं को सलाम कर रहे हैं और मदर्स डे को लेकर अपने जज्बात ‘अमर उजाला’ के पाठकों के साथ साझा कर रहे हैं।

Mother’s Day 2021: Sanjay Gagnani, Anjum Fakih, Poorva Gokhale, Raghav Tiwari Shares Learnings of their Mothers
मां के साथ अंजुम फकीह - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

धारावाहिक ‘कुंडली भाग्य’ में सृष्टि अरोड़ा का रोल निभा रहीं अंजुम फकीह कहती है, ‘‘बीते कुछ वर्षों में मैं और मेरी मां एक दूसरे के बेहद करीब आ गए हैं। वो मेरी बेस्ट फ्रेंड, मेरी विश्वस्त और हर बात में मेरी मददगार हैं। जिंदगी में मैंने जो उनसे सबसे बड़ा सबक सीखा है, वो मुझे अब तक याद है, और वही मेरे व्यक्तित्व का हिस्सा बन गया है। उन्होंने मुझे सिखाया था कि कभी झूठ ना बोलूं। मेरी मां ने हमेशा मेरा और मेरे भाई बहनों का हौसला बढ़ाया और सच्चाई के लिए खड़े रहने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने हमें सच का मतलब बताया और गलत के विरोध में खड़े रहना सिखाया। मुझे याद है मेरी मां हमेशा यह कोशिश करती रहीं कि हमें अच्छी शिक्षा मिले। इस मदर्स डे पर मैं अपनी मां को धन्यवाद देना चाहूंगी। उनके ही सिखाए मूल्यों के चलते आज हम इस मुकाम पर हैं।”

Mother’s Day 2021: Sanjay Gagnani, Anjum Fakih, Poorva Gokhale, Raghav Tiwari Shares Learnings of their Mothers
मां के साथ पूर्वा गोखले - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

धारावाहिक ‘तुझसे है राब्ता‘ में अनुप्रिया का रोल निभा रहीं पूर्वा गोखले बताती हैं, ‘‘मैंने अपनी मां से सीखा है कि भले ही कुछ भी हो जाए हमेशा सकारात्मक बने रहें। आज मैं पॉजिटिव बने रहने के लिए उनकी यह सीख अमल में लाने की कोशिश करती हूं। मैं जानती हूं कि हर दिन आशावादी बने रहना संभव नहीं है, लेकिन मुझे लगता है कि यह मेरा आनुवांशिक हिस्सा है और इसके लिए मैं अपनी मां का शुक्रिया अदा करना चाहूंगी। आज भी किसी भी परिस्थिति में मैं बस यह सोचती हूं कि जो भी हो रहा है, अच्छे के लिए हो रहा है और मुझे पॉजिटिव बने रहना है। उन्हें लेकर मैं एक चीज सबसे ज्यादा मिस करती हूं और वो यह कि जब मैं सोती थी, तो मेरी मां का हाथ मुझे घेरे रहता था, जिससे मुझे बड़ी सुकून भरी नींद आती थी। जब आप बड़े होते हैं, तो आपको इस तरह की नींद नहीं आती। मैं अपनी मां के लिए एक स्वस्थ और सेहतमंद जिंदगी की कामना करती हूं। वो बड़ी जिंदादिल और सकारात्मक इंसान हैं और मैं चाहती हूं कि वो हमेशा ऐसी ही बनी रहें।”

विज्ञापन
विज्ञापन
Mother’s Day 2021: Sanjay Gagnani, Anjum Fakih, Poorva Gokhale, Raghav Tiwari Shares Learnings of their Mothers
राघव तिवारी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

धारावाहिक ‘हमारीवाली गुड न्यूज़’ में आदित्य का रोल निभा रहे राघव तिवारी कहते हैं, ‘‘मेरी मां मेरी सबकुछ हैं। वो मेरे लिए बहुत मायने रखती हैं। इसलिए मदर्स डे मेरे लिए वाकई बहुत स्पेशल हैं और मैं हर साल इस दिन को उनके लिए खास बनाने की कोशिश करता हूं। मेरी मां के साथ मेरी कई यादें हैं। असल में मुझे याद है, जब भी मैं कुछ शरारत करता था, तो वो मुझे मंदिर के सामने बैठाकर सॉरी बोलने को कहती थीं, क्योंकि वो बहुत धार्मिक थीं। उन्होंने मुझे किसी ना किसी तरह से जिंदगी के अनमोल सबक सिखाए। मुझे याद है वो किस तरह मेरे बड़े होने के बाद भी मेरे लिए टिफिन बनाती थीं। मैं बहुत फूडी रहा हूं और मुझे अपनी मां के हाथ की बनी डिशेज़ बहुत पसंद आती थीं। यदि कोई मेरे ज्यादा खाने पर मेरा मजाक भी उड़ाता था, तो मेरी मां उन्हें डांटकर कहती थी कि मुझे जितना चाहिए उतना खाने दो, क्या प्रॉब्लम है? मैं इन सभी यादों को सहेजकर रखता हूं क्योंकि उन्होंने मेरी जिंदगी के हर मोड़ पर मेरा साथ दिया है। मैं उन्हें और सभी माओं को हैप्पी मदर्स डे कहना चाहूंगा।”

विज्ञापन
Mother’s Day 2021: Sanjay Gagnani, Anjum Fakih, Poorva Gokhale, Raghav Tiwari Shares Learnings of their Mothers
संजय गगनानी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

धारावाहिक ‘कुंडली भाग्य‘ में पृथ्वी का रोल निभा रहे संजय गगनानी के मुताबिक, ‘‘मदर्स डे मेरे लिए बहुत स्पेशल है क्योंकि मैं हमेशा अपनी मां के बहुत करीब रहा हूं। मुझे लगता है वो मेरी जिंदगी की वंडरवुमन रही हैं, जिन्होंने मेरा ख्याल रखा और अपने परिवार की रक्षा भी की। मैं जितनी भी महिलाओं को जानता हूं, वो उनमें सबसे मजबूत महिलाओं में से एक हैं। उन्होंने हमारे परिवार और मेरे लिए जो कुछ भी किया है, उसके लिए मैं उन्हें बहुत चाहता हूं। मैं यह जरूर कहूंगा कि आज मैं जो भी हूं, उनके कारण ही हूं। उन्होंने हर बात में मुझे सपोर्ट किया है। जब भी मैं उदास हो जाता था या सबकुछ छोड़ने के बारे में सोचता था, तो वो मेरा सहारा बनकर मेरा साथ देती थीं और फिर मैं दोबारा सबकुछ शुरू करता था। उन्होंने अपनी जिंदगी में बहुत त्याग किए हैं और अब मैं सिर्फ उन्हें आराम करते और एक खुशनुमा जिंदगी गुजारते देखना चाहता हूं।” 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed