फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टीवी की फेमस बहू ने एक बार फिर वेब सीरीज में दिखाया बोल्ड अंदाज, फैंस भी हैरान

Thu, 26 Apr 2018 03:40 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 26 Apr 2018 03:40 PM IST
विज्ञापन
Nia Sharma new web series trailer had been released
अपने हॉट एंड बोल्ड अंदाज से हमेशा चर्चा बटोरने वालीं टीवी की बहू और एक्ट्रेस निया शर्मा एक बार फिर से बोल्ड रोल से अपने फैंस का दिल जीतने वाली हैं। हाल ही में उनकी दूसरी वेब सीरीज का ट्रेलर रिलीज हुआ है। सस्पेंस और थ्रिलर के भरपूर उनकी इस वेब सीरीज को निर्देशक विक्रम भट्ट ने डायरेक्ट किया है। 

 
Nia Sharma new web series trailer had been released
निया शर्मा एक बार फिर से 'ट्विस्टेड' के सीजन 2 में दोबारा वापसी कर रही हैं। पता हो कि ट्विस्टेड का पहला सीजन काफी हिट रहा था। ट्विस्टेड 2 में भी निया शर्मा का काफी बोल्ड अंदाज देखने को मिलेगा। खबरों की मानें तो यह वेब सीरीज जल्द ही रिलीज होगी। 
Nia Sharma new web series trailer had been released
बात करें 'ट्विस्टेड 2' के ट्रेलर की तो इसमें आलिया मुखर्जी ( निया शर्मा ) के घर में किसी शख्स का मर्डर हो जाता है। फिल्म में इसके बाद ब्लैकमैलिंग से लेकर सस्पेंस और बोल्डनेस का पूरा मसाला दिखाया गया है। मीडिया से बात करते हुए निया शर्मा ने 'ट्विस्टेड 2' को लेकर कहा है कि उनकी यह वेब सीरीज पहले सीजन की तुलना में ज्यादा गहरी और प्रभावशाली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Nia Sharma new web series trailer had been released
आपको बता दें कि इस शो के पहले सीजन को लोगों ने जमकर पसंद किया था और इसे जबरदस्त लोकप्रियता हासिल हुई थी। इतना ही नहीं निया शर्मा एशिया की सबसे सेक्सी महिलाओं की सूची में पहले स्थान पर अपना नाम दर्ज करवा चुकी हैं। निया को सबसे पहले जीटीवी पर प्रसारित होने वाले सीरियल 'जमाईराजा' में देखा गया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed