टीवी के चर्चित रियलिटी शो 'बिग बॉस' के 14वें सीजन का प्रतियोगी बनने के लिए कई हस्तियों के नाम सामने आ रहे हैं। हालांकि, इन नामों पर कहीं से भी कोई मुहर नहीं लगाई गई है। इनमें एक नाम अभिनेत्री निया शर्मा का भी रहा। लेकिन निया ने इस शो का हिस्सा बनने की खबरों पर अपनी सफाई दे दी है। उन्होंने अपना नाम इस शो से जोड़ने वाली खबरों को अफवाह बताया है और कहा है कि उन्होंने इस शो के लिए कोई हामी नहीं भरी है।
2 of 5
nia sharma
- फोटो : instagram
पिछले कुछ समय से इस नए सीजन के लिए शीर्ष प्रतियोगियों में निया शर्मा का नाम सामने आ रहा था। खबरों में बताया जा रहा था कि एक्शन पर आधारित रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' का मेड इन इंडिया वर्जन जीतने के बाद निया इस विवादित शो का हिस्सा बनने के लिए बहुत उत्साहित हैं। लेकिन अब खुद ने निया ने ही सभी खबरों को नकार दिया है।
3 of 5
nia sharma
- फोटो : instagram
उन्होंने कहा, 'जब मैं इस शो का हिस्सा हूं ही नहीं तो भला इसे छोड़ कैसे सकती हूं? वैसे जिस विश्वास और हिम्मत के साथ लोग इस तरह की अफवाह फैलाते हैं, उनकी दाद देनी पड़ेगी।'
4 of 5
nia sharma
- फोटो : instagram
निया शर्मा के अलावा इस शो के प्रतियोगी बनने के लिए आमिर अली और जेनिफर विंगेट का भी नाम सामने आया है लेकिन उन्होंने भी इस शो का हिस्सा बनने से इनकार कर दिया है। हर बार की तरह इस बार भी बिग बॉस के घर में दाखिल होने वाले प्रतियोगियों के नाम उसी दिन सामने आएंगे जब इसके होस्ट सलमान खान इस शो के प्रीमियर की शूटिंग करेंगे।
5 of 5
बिग बॉस 14
- फोटो : सोशल मीडिया
सूत्र बताते हैं कि सलमान खान ने इस शो की शूटिंग शुरू करने की तारीख 1 अक्टूबर तय की है। और निर्माता टीवी पर इसकी शुरुआत 3 अक्टूबर से करेंगे। हालांकि, चैनल की तरफ से अभी कोई ठोस घोषणा नहीं हुई है।
पढ़ें: 'चौदहवीं का चांद हो' से लेकर 'दिल तेरा दीवाना है सनम' तक, 60 के दशक के बेहतरीन गाने