नेहा कक्कड़ किसी न किसी वजह से हमेशा ही सुर्खियों में बनी रहती हैं। कभी वजह उनका रोना होता है तो कभी उनकी दरियादिली। नेहा कक्कड़ इन दिनों 'इंडियन आइडल' सीजन 11 को जज कर रही हैं। उनके को-जज विशाल ददलानी और हिमेश रेशमिया हैं । इस शो को आदित्य नारायण होस्ट कर रहे हैं। नेहा शो में रोने को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं । अब नेहा की शादी की खबर आई है । नेहा जिससे शादी करने जा रही हैं उसका नाम जानकर आप चौंक जाएंगे ।
2 of 5
aditya narayan neha kakkar
- फोटो : social media
दरअसल, नेहा कक्कड़ की शादी की बात आदित्य नारायण से चल रही है। ये बात 'इंडियन आइडल 11' के सेट से शुरू हुई । सेट पर ही आदित्य नारायण का पूरा परिवार नेहा से मिलने भी पहुंचा । 'टाइम्स ऑफ इंडिया' की रिपोर्ट की मानें तो 'इंडियन आइडल 11' के आने वाले एपिसोड में उदित नारायण और अल्का याग्निक पहुंचेंगे ।
3 of 5
indian idol
- फोटो : amar ujala
इस शो पर उदित नारायण, नेहा कक्कड़ को अपने बेटे का नाम लेकर चिढ़ाते हुए दिखेंगे । वहीं, उदित ये भी कहेंगे कि वो इस शो को पहले ही एपिसोड से फॉलो कर रहे हैं, जिसके दो कारण हैं। एक तो इस शो के कंटेस्टेंट बहुत टैलेंटेड हैं और दूसरा ये कि वो नेहा कक्कड़ को अपनी बहू बनाना चाहते हैं ।
4 of 5
indian idol
- फोटो : amar ujala
सिर्फ उदित ही नहीं, बल्कि उनकी पत्नी दीपा नारायण ने भी इस शो पर नेहा को नारायण खानदान की बहू बनाने की बात कही । यही नहीं, नेहा के पैरेंट्स भी शो पर आए थे और वे भी इस शादी के लिए राजी हो गए । इस दौरान आदित्य बेहद खुश दिखाई दिए । वहीं नेहा फिलहाल शादी के लिए तैयार नहीं हैं ।
नेहा ने कहा कि अगर वो इतनी जल्दी शादी के लिए मान गईं तो कोई मजा नहीं रह जाएगा । बता दें कि ये सारा वाकया एक मजाक है । सभी आदित्य और नेहा को चिढ़ाने के लिए ऐसा कर रहे हैं । हालांकि आदित्य, शो में अक्सर नेहा के साथ फ्लर्ट करते नजर आते हैं । फिलहाल आदित्य और नेहा सिंगल हैं ।